केंद्रीय कृषि मंत्री ने खरीदी के दिए निर्देश- केंद्र सरकार मप्र से खरीदेगी 3.51 लाख टन मूंग और 1.23 लाख टन उड़द

भोपाल
प्रदेश में उत्पादित ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द भारत सरकार मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदेगी। केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने 3.51 लाख टन मूंग और 1.23 लाख टन उड़द खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उपार्जन को लेकर प्रदेश के कृषि मंत्री और अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की और पारदर्शिता के साथ खरीदी के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 22 लाख टन मूंग उत्पादन की संभावना है।

राज्य सरकार ने आठ लाख टन खरीदी का प्रस्ताव भेजा गया था। भारत सरकार ने ग्रीष्मकालीन मूंग के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 8,682 और उड़द के लिए 7,400 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। बाजार में इससे दो-ढ़ाई हजार रुपये प्रति क्विंटल कम रेट मिल रहे थे। किसान लगातार मांग कर रहे थे कि सरकार पहले की तरह समर्थन मूल्य पर उपार्जन करे। भारतीय किसान संघ ने प्रदेशभर में इसे लेकर ज्ञापन दिए।

कांग्रेस भी किसानों के समर्थन में खड़ी हुई। किसान हित को देखते हुए मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने का निर्णय करते हुए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था, जिसे स्वीकार किया गया। 19 जून से किसानों का पंजीयन भी प्रारंभ किया जा चुका है।

उधर, मंगलवार को केंद्रीय कृषि मंत्री ने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्रियों और अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक में खरीदी से संबंधित कार्य योजना पर चर्चा की। उत्तर प्रदेश में केवल उड़द का उपार्जन होगा। उन्होंने कहा कि मूंग और उड़द की खरीद के फैसले से केंद्र सरकार को बड़ा वित्तीय भार वहन करना पड़ेगा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसान हित में निर्णय लिया गया है।

किसानों से सीधे खरीदी से ही बिचौलियों की सक्रियता कम होगी और लाभ सही मायनों में किसान तक पहुंच पाएगा। केंद्रीय कृषि मंत्री के साथ वर्चुअल बैठक में मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना, उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, केंद्रीय कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति