बिहार पंचायती राज विभाग में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए आज आखिरी मौका

पटना

बिहार पंचायती राज विभाग राज्य में टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर सीधी भर्ती के लिए आज आवेदन प्रक्रिया समाप्त करने वाला है। विभाग इस भर्ती अभियान के माध्यम से 942 पदों को भरेगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट zp.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इसके साथ ही भर्ती प्रक्रिया में 40% पदों को विशेष रूप से राज्य के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित किया गया है। इससे राज्य के तकनीकी शिक्षण संस्थानों से पास उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा श्रेणीवार निर्धारित की गई है। अनारक्षित वर्ग के पुरुषों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष रखी गई है, जबकि अनारक्षित वर्ग की महिलाओं और पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला) के लिए यह सीमा 40 वर्ष है। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (पुरुष एवं महिला) वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम 42 वर्ष तक आवेदन करने की अनुमति दी गई है।

डिप्लोमा मेरिट के आधार पर होगा चयन
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन सिविल इंजीनियरिंग डिप्लोमा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। यदि दो या अधिक अभ्यर्थियों के अंक समान होंगे तो ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया संविदा आधारित नियुक्ति के तहत की जाएगी।

भर्ती के अंतर्गत नियोजित अभ्यर्थी न तो सरकारी कर्मचारी माने जाएंगे, और न ही उन्हें सरकारी सेवकों जैसी सुविधाएं प्राप्त होंगी। यह नियुक्ति 31 मार्च 2026 तक के लिए प्रभावी रहेगी।

इतना मिलेगा वेतन
इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 27,000 रुपये का मानदेय (सैलरी) प्रदान किया जाएगा।

 

  • admin

    Related Posts

    रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

    नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

    10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

    भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति