पुलिस विभाग ने गांव में बनवाया स्कूल, स्थानीय युवाओं को दी बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी

कवर्धा

छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा से लगे घोर नक्सल प्रभावित दरिया पंचायत के आश्रित ग्राम बंदू कुंदा में पुलिस विभाग की पहल पर युवा शिक्षा की अलख जला रहे हैं. एक ओर तहां घने जंगल, दुर्गम रास्ते और नक्सलियों की धमक जैसी चुनौतियां है, वहीं दूसरी ओर पुलिस विभाग ने गांव में स्कूल बनवाकर संचालन कर रहा. यहां शिक्षक 10 किमी पैदल चलकर मुश्किल हालात में बच्चों का भविष्य गढ़ रहे.

पुलिस विभाग ने बैगा बाहुल्य क्षेत्रों में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत एक सराहनीय पहल की है. बंदू कुंदा, सौरु, पंडरी पथरा और सुरूतिया जैसे सुदूर अंचलों में स्वयं के संसाधनों से स्कूल भवन बनवाकर 9 ग्रामों में स्कूलों का संचालन करा रहा है. खास बात यह है कि यहां पढ़ाने के लिए इन्हीं क्षेत्रों के पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को चुना गया है. इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे छोटे हैं, लेकिन उनके सपने बहुत बड़े हैं. पुलिस विभाग इन होनहारों को आगे की पढ़ाई के लिए जिला मुख्यालय के सरकारी स्कूलों में भी दाखिला दिला रहा है.

बंदू कुंदा से 8 किलोमीटर दूर सोनवाही गांव में एकमात्र सरकारी स्कूल होने के कारण बंदू कुंदा के बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही थी, लेकिन अब स्थानीय स्तर पर स्कूल खुलने से शिक्षा की किरण उन तक पहुंच रही है. यहां के शिक्षक प्रतिदिन 10 किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल पहुंचते हैं और बच्चों को पढ़ाते हैं. यह समर्पण, यह जज्बा बताता है कि शिक्षा सिर्फ किताबों का बोझ नहीं, बल्कि समाज निर्माण की नींव है.

पुलिस विभाग का उद्देश्य सिर्फ कानून व्यवस्था नहीं, बल्कि बच्चों को नक्सली विचारधारा से दूर रखना और उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है. यही वजह है कि इन दूरदराज के क्षेत्रों में अब बच्चों के हाथों में किताबें और कॉपियां दिखाई देने लगी है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति