बारिश के बाद जलभराव की समस्या ने आम जनता परेशान

कोंडागांव

शहर के डीएनके कॉलोनी स्थित काली बड़ी रोड पर बारिश के बाद जलभराव की समस्या ने आम जनता की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। हैरानी की बात यह है कि यह सड़क नगर पालिका कार्यालय से महज़ 50 मीटर की दूरी पर स्थित है, फिर भी वर्षों से चली आ रही इस समस्या की ओर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

बारिश के बाद यह सड़क किसी छोटे तालाब जैसी दिखने लगती है, जिससे पैदल चलने वाले नागरिकों, स्कूली बच्चों और दुपहिया वाहनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कीचड़, फिसलन और पानी में छिपे गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।

स्थानीय निवासी वर्षों से इस समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन नगर पालिका अब तक मौन है। जब नगर पालिका के सीएमओ दिनेश डे से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि “नालियां ठीक हैं और पानी की निकासी जारी है।” हालांकि, नागरिकों का सवाल यह है कि यदि निकासी सही है, तो हल्की बारिश में ही सड़क तालाब कैसे बन जाती है?

नगरपालिका अधिकारियों का यह भी कहना है कि यह सड़क पीडब्ल्यूडी विभाग के अधीन है और काफी जर्जर हो चुकी है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि आम जनता की परेशानी के बीच जिम्मेदार विभागों में आपसी तालमेल का अभाव क्यों है?

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस क्षेत्र में उचित जल निकासी व्यवस्था कराई जाए और सड़क की मरम्मत की जाए, ताकि आने-जाने वालों को राहत मिल सके।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति