WhatsApp पर आया नया AI फीचर, एक क्लिक में दिखेंगे सभी बिना पढ़े SMS

WhatsApp ने एक नया फीचर रोलआउट कर दिया है, जो AI की मदद से काम करता है और यूजर्स को सभी बिना पढ़े मैसेज को समराइज करके दिखाता है. ऐसे में अगर कोई जरूरी मैसेज है तो वह आपको नजरों से छूट नहीं पाएगा और लंबे मैसेज पढ़ने से भी छुटकारा मिलेगा. 

WhatsApp के इस फीचर का नाम Message Summaries है. Meta के मुताबिक, इस फीचर में न्यू टेक्नोलॉजी का यूज किया है, जिसे प्राइवेट प्रोसेसिंग का नाम दिया गया है. कंपनी ने बताया है कि इन मैसेजस को सिक्योर भी रखा जाएगा, ताकि कोई अन्य शख्स उन मैसेजेस को ना देख सके. 

WhatsApp का Message Summaries  फीचर 

WhatsApp ने अपने ब्लॉगपोस्ट में नए फीचर्स के बारे में डिटेल्स में बताया है. ये नया फीचर ग्रुप और पर्सनल चैट पर काम करेगा. WhatsApp का यह लेटेस्ट फीचर ऑप्शनल है और यूजर्स चाहें तो इसे डिफॉल्ट ऑफ भी कर सकते हैं. 

WhatsApp का मैसेज समराइज फीचर का यूज करने के लिए यूजर्स को सिंपल Unread messages आइकन पर क्लिक करना होगा और फिर यूजर्स को बुलेट्स लिस्ट व्यू में सभी अनरीड मैसेज्स की समराइज डिटेल्स मिलेगी. 

सिर्फ आपको ही नजर आएंगे मैसेज 

यह कंडेंस्ड की गई मैसेज विंडो सिर्फ आपको ही नजर आएगी और इसे प्राइवेट प्रोसेसिंग के तहत प्रोटेक्ट भी किया जाता है. कंपनी ने दावा किया है कि Meta AI इन मैसेज्स को बिना पढ़े रिप्लाई करने के सजेशन भी देगा. इसमें चुनिंदा ऑप्शन मिल सकते हैं. 

अभी इस देश से हुई है शुरुआत 

WhatsApp पर इस लेटेस्ट मैसेज की शुरुआत की गई है. सबसे पहले इसे अमेरिकी यूजर्स के लिए इंग्लिश लैंग्वेज में जारी किया है. जल्द ही इसे और देशों के लिए जारी किया जाएगा और दूसरी लैंग्वेज का सपोर्ट भी जारी होगा. 

ऐसे काम करता है WhatsApp का नया फीचर 

Meta ने बताया है कि प्राइवेट प्रोसेसिंग एक कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर है, जिसे Trusted Execution Environment (TEE) के साथ तैयार किया है.  सेफ्टी के लिहाज से ये एक सेफ सिस्टम है. 

 

admin

Related Posts

चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति