स्‍मार्टफोन ब्रांड रियलमी का realme P3x 5G स्‍मार्टफोन 2300 रुपये हुआ सस्‍ता

नई दिल्ली

स्‍मार्टफोन ब्रैंड रियलमी का realme P3x 5G स्‍मार्टफोन सस्‍ता हो गया है। इसे पूरे 2300 रुपये कम में लिया जा सकता है। यह स्‍पेशल प्राइस हैं, जो कुछ वक्‍त तक ही रहेंगे। अगर आप नया फोन लेने के बारे में सोच रहे हैं और रियलमी जैसे ब्रैंड पर भरोसा है तो realme P3x 5G आपको 12 हजार रुपये से कम दाम में मिल जाएगा। यह एक्‍सक्‍लूसिव डील होने वाली है और सिर्फ उन यूजर्स को मिलेगी जो ऑनलाइन फोन खरीदना पसंद करते हैं। 8 जीबी रैम वाले realme P3x 5G में कई अच्‍छे फीचर्स दिए गए हैं। यह ऑफर आज से ही शुरू हो गया है। आइए जानते हैं, realme P3x 5G को कितने दाम में लिया जा सकता है।

realme P3x 5G पर मिल रहा ये ऑफर
realme P3x 5G के 6 जीबी रैम और 128 जीबी मॉडल की कीमत 13999 रुपये है। कंपनी 1 हजार रुपये का फ्लैट डिस्‍काउंट और 1300 रुपये का कूपन दे रही है, जिससे कीमत पूरे 2300 रुपये कम हो जाती है। इस तरह फोन के लिए आपको 11699 रुपये चुकाने होंगे। वहीं बात करें 8GB+128GB मॉडल की तो उसके प्राइस 14999 रुपये हैं। 2300 रुपये की छूट के साथ फोन को 12699 रुपये में लिया जा सकता है। यह डील आज से ही फ्लिपकार्ट और रियलमीडॉटकॉम पर मिल रही है।

realme P3x 5G के फीचर्स, स्‍पेसिफ‍िकेशंस
realme P3x 5G स्‍मार्टफोन को इसी साल 18 फरवरी को लॉन्‍च किया गया था। फोन में 6.72 इंच का फुल एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले दिया गया है जो 120 हर्त्‍ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन डुअल सिम स्‍लॉट के साथ आता है और 5जी कनेक्‍ट‍िविटी से लैस है। realme P3x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट दिया गया है। 6 और 8 जीबी रैम ऑप्‍शन है और 128 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज का सपोर्ट मिल जाता है।

मिलती है बड़ी बैटरी
realme P3x 5G में 6 हजार एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन डुअल बैक कैमरा मिल जाता है। मेन कैमरा सेंसर 50 मेगापिक्‍सल का है। उसके साथ 2 मेगापिक्‍सल का एक और सेंसर दिया गया है। सेल्‍फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा है। यह रियलमी फोन एंड्रॉयड 15 ओएस पर रन करता है। ऐसे लोग जिन्‍हें बजट रेंज में डिवाइस खरीदनी है, उन्‍हें एक ऑप्‍शन मिल गया है क्‍योंकि फोन की कीमत पूरे 2300 रुपये कम हुई है। हालांकि यह ऑफर सिर्फ ऑनलाइन खरीदारी पर है। ऑफलाइन फोन लेने वालों को यह डिस्‍काउंट नहीं मिलेगा और ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए आया है।

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति