अयोध्या राम मंदिर में निकली पुजारियों की वैकेंसी, आज 26 जून से शुरू होगी पुजारियों आवेदन प्रक्रिया

अयोध्या

श्रीराम जन्मभूमि परिसर में बने 14 नए मंदिरों में देवी-देवताओं की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद अब दैनिक श्रृंगार, पूजन और भोग अर्पण के लिए पुजारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट जारी कर दी है, जहां इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, अयोध्या के रहने वाले आवेदकों को वरीयता दी जाएगी.  

ट्रस्ट ने साफ कर दिया है कि पुजारियों की नियुक्ति में देशभर से इच्छुक अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा, लेकिन अयोध्या परिक्षेत्र के युवाओं को वरीयता दी जाएगी. इच्छुक अभ्यर्थी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 26 जून से 30 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आवेदकों को लिए कुछ शर्तें भी रखी हैं, जिन्हें अभ्यर्थियों को पूरा करना होगा. अभ्यर्थी की उम्र की 20 से 30 साल के बीच होनी चाहिए. आवेदक का गुरुकुल से धार्मिक शिक्षा प्राप्त करना अनिवार्य है. वहीं, चयनित अर्चकों को प्रशिक्षण के दौरान खाना, आवास और 2000 रुपये मासिक छात्रवृत्ति दी जाएगी.

अभ्यार्थियों के होंगे 306 टेस्ट

अभ्यर्थियों को 306 टेस्ट से गुजरना होगा, जिसमें लिखित और मौखिक परीक्षा शामिल हो सकती है. टेस्ट में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ही अंतिम चयन के लिए चुना जाएगा. चयन प्रक्रिया की निगरानी धार्मिक समिति के अध्यक्ष और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी को सौंपी गई है.

आपको बता दें कि इस महीने की शुरुआत में राम मंदिर में  बने श्रीराम दरबार समेत 14 नए मंदिरों की तीन दिवसीय भव्य समारोह के दौरान प्राण प्रतिष्ठा की गई थी.

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति