कोतवाली थाने में भरा पानी, लोग हो रहे परेशान

बलौदाबाजार

जिले में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश से लोगों के घरों से लेकर थाने तक पानी घुस गया है. कोतवाली थाने में भरा पानी सुबह तक नहीं निकल पाया है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा. वहीं प्रशासन ने रात में ही नाली से अवैध कब्जा हटाया और नालियों की सफाई की तब घरों में भरे पानी की निकासी होने से लोगों को राहत मिली.

कोकडी ग्राम पंचायत में सड़क किनारे बसे लोगों ने नाली के ऊपर कब्जा कर लिया था, जिससे नाली की सफाई नही हो पाई थी. ग्राम पंचायत सचिव ने बरसात पूर्व सफाई करवाई थी पर कब्जाधारी लोगों ने साफ नहीं करने दिया. इसका परिणाम है कि एक दिन की बारिश में नाली से पानी निकास नहीं होने से घरों में पानी भर गया है. इसकी सूचना पर तहसीलदार राज पटेल तत्काल मौके पर पहुंचे और जेसीबी बुलाकर नाली के ऊपर से कब्जा हटवाया. नाली साफ करवा पानी निकलवाई, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली.

घरों में पानी भरने से करंट न फैले, इसके लिए बिजली आपूर्ति को बंद कर दी गई थी. पानी निकासी के बाद बिजली सप्लाई चालू की गई. बता दें कि नगर पालिका सहित आसपास के गांवों में अधिकतर जगह नालियों में लोगों ने कब्जा कर रखा है, जिससे नालियों की बरार सफाई नहीं हो पा रही. इसके चलते बारिश में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा.

नाली से अवैध कब्जा नहीं हटाने पर होगी कार्रवाई : तहसीलदार
कोतवाली थाना परिसर में भी तेज बारिश से पानी भर गया है, जिससे पुलिस वालों के साथ आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा. तहसीलदार राज पटेल ने बताया कि ग्राम पंचायत कोकड़ी में नाली जाम की वजह से घरों में पानी घुस गया था. रात्रि में ही सफाई कराई गई. अब स्थिति ठीक है. उन्होंने कहा कि गांव वालों सहित नगरवासियों से अपील है कि नाली के ऊपर से कब्जा हटवा लें वरना आगे शिकायत पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति