बीएसएफ के सेवानिवृत्त जवान ने साले की हत्या करने के बाद आत्महत्या की

जयपुर,

राजस्थान के नागौर जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक सेवानिवृत्त जवान ने अपने साले की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना गोटन थानाक्षेत्र के नोखा चांदावता गांव की है।

पुलिस ने बताया कि बीएसएफ की 174वीं बटालियन से सेवानिवृत्त 48 वर्षीय मनरूप नागौर के पीपाड़ थानाक्षेत्र के खांगटा गांव का रहने वाला था।

गोटन के थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि मनरूप ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से अपने साले पप्पूराम को गोली मार दी और फिर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि मनरूप लंबे समय से वैवाहिक विवाद से परेशान था और उसकी पत्नी मायके चंदावता गांव चली गई थी।

अधिकारी ने बताया कि मनरूप को लगता था कि उसकी पत्नी को मायके पक्ष के लोग उसके खिलाफ कथित तौर पर भड़का रहे हैं, जिस वजह से बार बार दोनों पति-पत्नी में बहस होती थी। उन्होंने बताया कि साले की हत्या से पहले मनरूप ने छह मिनट का एक वीडियो कथित रूप से रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने इस कदम के लिए शादी टूटने को जिम्मेदार बताया।

मनरुप ने वीडियो में कहा, "मेरी पत्नी अपने परिवार, खासकर अपनी बहन और बहनोई से रोजाना दो से तीन घंटे बात करती थी।" वहीं 35 वर्षीय पप्पूराम स्थानीय पंचायत समिति में बतौर संविदाकर्मी निम्न श्रेणी लिपिक (एलडीसी) के रूप में काम करता था।

अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घर से सबूत एकत्र किए और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए गोटन के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति