अच्छी नौकरी पाने के लिए केवल डिग्रियां ही काफी नहीं

इतना तो सभी जानते हैं कि केवल डिग्रियां एक अच्छी नौकरी दिलवाने के लिए काफी नहीं होती हैं। केवल उच्च शिक्षा हासिल करके आप यह भरोसा नहीं कर सकते हैं कि आपको रोजगार जरूर मिल जाएगा। आज के प्रतियोगी युग में एक अच्छी नौकरी सुनिश्चित बनाने के लिए आवश्यक है कि युवा विभिन्न शैक्षिक योग्यताओं के साथ-साथ टैक्नीकल व सॉफ्ट स्किल्स में भी माहिर हों। तभी उनको अन्य आवेदकों के मुकाबले तरजीह दी जा सकेगी।

व्यक्तित्व निखारें: हर वर्ष बड़ी संख्या में युवा देश भर के शैक्षिक संस्थानों से डिग्रियां लेकर नौकरी की तलाश में निकलते हैं। ऐसे में उनमें सॉफ्ट स्किल्स डिवैल्प करने पर भी काफी जोर दिया जाने लगा है। कारोबारी तथा मूल शिष्टाचार, ड्रैसिंग सैंस, बॉडी लैंग्वेज तथा कॉऑर्डिनेशन स्किल्स किसी भी इंटरव्यू में बड़ा अंतर डाल सकते हैं। इन दिनों कम्पनियां अपने कर्मचारियों में पेशेवर कौशल के अलावा व्यावहारिक कौशल की मांग भी करती हैं। क्लाइंट्स तथा टीम सदस्यों से मेल-मिलाप तथा तालमेल के साथ काम करने के लिए ये कौशल बेहद जरूरी माने जाते हैं। इनमें दक्ष व्यक्ति काम के दबाव तथा तनाव को बेहतर ढंग से झेल सकता है।

इंटर्नशिप लें: अपने में खासियत पैदा करने में इंटर्नशिप विशेष रूप से मददगार साबित हो सकती है। यदि आपके कॉलेज की ओर से आपको इंटर्नशिप के मौके दिए जाते हैं तो इसका पूरा-पूरा लाभ उठाएं। अपनी ओर से भी किसी कम्पनियों में इंटर्नशिप के लिए आवेदन किया जा सकता है। इससे बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

नई भाषा सीखें: आज वैश्विक स्तर पर काम करने के मौके पहले से कहीं अधिक हैं। ऐसे में यदि आपको देश-विदेश की कोई अतिरिक्त भाषा का ज्ञान है तो आपके लिए नौकरी पाने के मौके भी उतने ही अधिक बढ़ जाते हैं। बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में तो विदेशी भाषा का ज्ञान रखना एक विशिष्ट योग्यता मानी जाती है।

अच्छी ऑनलाइन इमेज से होगा फायदा:- इन दिनों नियोक्ता सोशल नैटवर्किंग वैबसाइट्स पर उम्मीदवारों के अकाऊंट्स को भी देख सकते हैं। इनकी मदद से उन्हें उम्मीदवारों के व्यक्तित्व या व्यवहार के बारे में कुछ हद तक जानकारी मिल सकती है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप वहां ऐसी जानकारी दें जो आप नियोक्ता को आपकी खूबियों के बारे में बता सकें। अच्छे ग्रुप्स से आपका जुड़ा होना भी नियोक्ताओं को प्रभावित कर सकता है।

 

  • admin

    Related Posts

    रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

    नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

    10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

    भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति