ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2025 का आवेदन कर रहे दिव्यांग अभ्यर्थियों को सावधानी बरतने की दी सलाह

जयपुर

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के 850 पदों भर्ती निकली है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस बीच बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट के माध्यम से दिव्यांगजन (PH) श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना साझा की है।

PH अभ्यर्थियों के लिए आवेदन में विशेष सावधानी अनिवार्य
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष श्री आलोक राज ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती 2025 को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा है कि PH श्रेणी में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म भरते समय पूर्ण सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि चयन प्रक्रिया के अंतर्गत विशेष मेडिकल बोर्ड द्वारा उनकी दिव्यांगता की जांच की जाएगी। यह जांच दस्तावेज सत्यापन (DV) के समय की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी उम्मीदवार की दिव्यांगता प्रतिशत निर्धारित सरकारी मानकों से कम पाई जाती है, तो उसे केवल PH श्रेणी से ही नहीं, बल्कि अन्य आरक्षित वर्गों जैसे एससी, एसटी, ओबीसी आदि में भी अयोग्य घोषित किया जा सकता है। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे केवल सत्यापन योग्य और वास्तविक दस्तावेजों के आधार पर ही आवेदन करें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी या निरस्तगी का सामना न करना पड़े।
 
31 अगस्त को होगी परीक्षा
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2025 के अंतर्गत गैर-अनुसूचित क्षेत्र के 683 और अनुसूचित क्षेत्र के 167, कुल 850 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए OMR आधारित लिखित परीक्षा का आयोजन 31 अगस्त 2025 को किया जाएगा।

इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से 18 जुलाई 2025, रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान भी इसी अंतिम तिथि तक किया जा सकेगा।

ऐसे करें आवेदन

    पहले आप आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
    होमपेज पर दिए गए "Recruitment" या "Apply Online" लिंक पर क्लिक करें।
    यदि आपने पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो SSO ID के माध्यम से रजिस्टर करें।
    लॉगिन करने के बाद VDO Recruitment 2025 को सेलेक्ट करें।
    आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
    निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
    अंत में फॉर्म सब्मिट करें और उसका एक प्रिंट आउट अपने पास रख लें।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति