महोबा में बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

महोबा
महोबा जिले में थाना अजनर क्षेत्र में 17 दिन पहले शराब ठेकेदार से साढ़े पांच लाख की लूट के मामले में फरार चल रहे तीन शातिर अपराधियों को पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। एक आरोपी के पैर में गोली लगने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई 3.10 लाख रुपये की नकदी, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की बाइक, तमंचा और मोबाइल बरामद किए हैं। 

कस्बा बेलाताल निवासी सुधांशु दीक्षित शराब ठेकेदार है। 10 जून की रात वह शराब दुकानों की बिक्री की रकम लेकर बाइक से घर लौट रहा था। तभी बुधवारा-बघौरा मार्ग पर पहाड़िया के पास सूनसान स्थान पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसका पीछा करते हुए धक्का दे दिया था। शराब ठेकेदार के सड़क पर गिरने के बाद बदमाश साढ़े पांच लाख की अधिक की नकदी लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की
इसके आधार पर आरोपियों का सुराग लगा। शुक्रवार की सुबह एसओजी प्रभारी शिवप्रताप सिंह व थानाध्यक्ष अजनर सत्यपाल सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। तभी सीगौन जंगल में बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर किया। जबाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें अंतर्राज्यीय बदमाश राकेश प्रजापति उर्फ रक्कू निवासी दौरिया जनपद छतरपुर मध्यप्रदेश के पैर में गोली लगी।

ये सामान हुआ है बरामद
इससे वह घायल हो गया। इस दौरान दो अन्य बदमाश बाइक समेत भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपियों ने अपने नाम लक्ष्मण कुशवाहा व मदन कुशवाहा निवासी दौरिया, मध्यप्रदेश बताया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा, 3.10 लाख कैश, 45 हजार के दो नए मोबाइल फोन और बाइक बरामद हुई।

शराब दुकान के सेल्समैन ने ही दी थी लोकेशन
शराब ठेकेदार से साढ़े पांच लाख की लूट के मामले में शराब दुकान के सेल्समैन की मुख्य भूमिका रही। बिक्री का कैश लेकर शराब ठेकेदार के निकलने की लोकेशन सेल्समैन ने ही बदमाशों को दी थी। जिसके बाद घटना हुई। एसपी ने बताया कि घटना में शामिल सेल्समैन की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं। सेल्समैन ने ही लोकेशन दी थी, जिसे शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति