इजरायल ने 12 दिनों की जंग ईरान से लड़ी: एक और दुश्मन हमास ने भी टेके घुटने, लड़ाकों की कमी

तेल अवीव
इजरायल ने 12 दिनों की जंग ईरान से लड़ी है। अंत में ईरान को अपने परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी और इजरायली हमलों के बाद भी सीजफायर करना पड़ा है। यही नहीं इजरायल का अब एक और दुश्मन घुटने टेकने की ओर है। यह दुश्मन है, गाजा में सक्रिय आतंकी संगठन हमास। ईरान की ओर से हमास को मदद मिलनी बंद हो गई है और दूसरी तरफ इजरायल के हमले लगातार जारी हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि हमास के पास कमांडरों की ही कमी हो गई है। बड़ी संख्या में हमास उग्रवादियों को इजरायल ने सुरंगों के अंदर छिपे रहने के दौरान ही मार डाला है। फिलहाल हमास को यह भरोसा नहीं है कि ईरान से मदद कब तक मिल पाएगी।

ऐसी स्थिति में हमास दम तोड़ता दिख रहा है। यही नहीं हमास के अंदर भी विद्रोह की स्थिति है और बड़े पैमाने पर लड़ाके छोड़ रहे हैं। दूसरी तरफ इजरायल की तरफ से सैन्य कार्ऱवाई जोरों पर है। हमास के करीबी तीन सूत्रों ने बताया कि लड़ाके अपने स्तर पर जंग लड़ रहे हैं। लेकिन इजरायल ने फिलिस्तीन ही तीन जनजातियों को हमारे खिलाफ खड़ा कर दिया है। इसके अलावा गाजा में सीजफायर को लेकर भी दबाव बन रहा है। हमास को भी जंग फिलहाल रोकने की जरूरत है। गाजा में मानवीय संकट भी पैदा हो गया है। ऐसी स्थिति में अंतरराष्ट्रीय स्तर से हमास पर दबाव है कि वह जंग रोक दे।

हमास पर जंग रोकने का दबाव गाजा के स्थानीय लोग भी बना रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि यदि हमास जंग रोक दे तो फिर इजरायल भी नरम पड़ेगा और लोगों तक मदद पहुंचने लगेगी। एक वजह यह भी है कि गाजा में बड़े पैमाने पर सहायता सामग्री की लूट की जा रही है। इसमें कुछ ऐसे तत्व शामिल हैं, जिन पर कंट्रोल करना मुश्किल हो रहा है। फिलहाल बगावत को रोकने के लिए हमास ने अपने कुछ लड़ाकों को बागी नेता यासिर अबू शबाब को मारने के लिए भेजा है। लेकिन अब तक शबाब हमास के लड़ाकों की पहुंच से दूर ही रहा है। कहा जा रहा है कि वह राफा में कहीं छिपा है।

रॉयटर्स ने हमास से जुड़े कुछ लोगों, इजरायी सुरक्षा बलों समेत 16 लोगों से बात की है। इन लोगों का कहना है कि हमास कमजोर पड़ा है। इन लोगों का कहना है कि भले ही तमाम चुनौतियों के बाद भी हमास ने कब्जा बनाने की जंग जारी रखी है, लेकिन आतंरिक कलह से जूझ रहा है। हमास की ताकत बहुत सीमित इलाके में ही बची है। मंगलवार को ही उसने एक धमाका किया था, जिसमें 7 इजरायली सैनिक मारे गए थे। लेकिन मिडल ईस्ट के तीन राजनयिकों का कहना है कि ऐसी इक्का-दुक्का घटनाओं को छोड़ दें तो हमास काफी कमजोर हो गया है। इजरायली सेना के एक अधिकारी का कहना है कि हमास के 20 लड़ाके मारे गए हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति