अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत खनन में लगी मशीन और 7 हाईवा जब्त

अभनपुर

 राजधानी रायपुर से महज 12 किमी दूर स्थित अभनपुर इलाके में खनिज विभाग ने अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. बीती रात क्षेत्र के ग्राम पारागांव में विभागीय टीम ने दबिश देकर वहां अवैध उत्खनन में लगी चैन माउंटेन मशीन को मौके पर ही जब्त कर लिया. इसके अलावा टीम ने नवापारा क्षेत्र में रेत परिवहन कर रहे 7 हाईवा वाहनों को भी जप्त किया है. इस कार्रवाई के बाद रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है.

वहीं रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खनिज उप संचालक के.के. गोलघाटे के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के एक और गांव में भी अवैध रेत खनन के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है.

लखना में भी अवैध उत्खनन चरम पर, लोगों में आक्रोश
अभनपुर क्षेत्र के ग्राम लखना से भी अवैध रेत उत्खनन का बड़ा मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, प्रतिदिन करीब 50 ट्रैक्टर वाहन ग्राम में नर्सरी के आसपास और महानदी से सैकड़ों ट्रिप रेत निकालकर बाहर भेज रहे हैं. यह रेत भंडारण कर हाईवा मालिकों को बेचा जा रहा है, जिससे शासन को राजस्व की भारी क्षति हो रही है.

इस पूरे खेल में ग्राम के ही एक युवक की केंद्रीय भूमिका सामने आ रही है, जिस पर अब कार्रवाई की मांग तेज हो गई है. स्थानीय ग्रामीणों ने खनिज विभाग से लखना में भी तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है.

खनिज विभाग का कहना है कि अवैध उत्खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जहां भी अवैध रेत खनन और परिवहन की जा रही है, वहां कार्रवाई की जाएगी.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति