गाजीपुर में गरीब घर-परिवारों को उजाड़ा जा रहा है, वो बेहद निंदनीय : अखिलेश यादव

लखनऊ
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में रक्षा संपदा विभाग ने जमीनों से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की है। इसकी जद में काफी लोग आ गए है। इसे लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि गाजीपुर के जंगीपुर में जिस तरह बरसात के समय में बिना नोटिस दिए ही पीढ़ियों से रह रहे गरीब घर-परिवारों को उजाड़ा जा रहा है वो बेहद निंदनीय है। भाजपाइयों की जमीन की भूख अनंत है। भाजपा के लिए परिवार वालों का कोई महत्व नहीं है। परिवार वालों का दुख, परिवार वाले ही समझ सकते हैं। भाजपा के राज में बुलडोजर अन्याय का प्रतीक बन गया है। यहां से जो लोग भी विस्थापित हो रहे हैं, उनके पुनर्वास की व्यवस्था तुरंत की जाए क्योंकि इनमें बुजुर्ग भी हैं, बीमार भी, बच्चे और महिलाएं भी।

उन्होंने आगे लिखा कि हम अपने उन सभी कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हैं, जो संकट की इस घड़ी में विस्थापितों के लिए राहत-सहायता की व्यवस्था में लगे हैं। सपा मुखिया ने लिखा कि अभी घर उजड़ने पर अपनी किताब बचाकर भागती बच्ची की तस्वीर धूमिल भी नहीं हुई थी कि कुछ और नई तस्वीरें आ गई हैं, जहां जमींदोज घरों के आगे आंखों में नमी लिए हुए बेसहारा लोग खड़े हैं। भाजपा को दुख देकर ही सुख मिलता है।

ज्ञात हो कि गाजीपुर में रक्षा संपदा विभाग ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है। उन्होंने विभाग की जमीनों से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई। रक्षा संपदा विभाग के अधिकारियों ने जिला प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर यह अभियान चलाया। नायब तहसीलदार ने बताया कि रक्षा संपदा विभाग ने बताया है कि वह इन लोगों को कई बार नोटिस दे चुके हैं, लेकिन वह अपना अतिक्रमण नहीं हटा रहे तभी यह कार्यवाही की गई है। अभी इसमें कितने लोगों पर कार्यवाही हुई है, यह देखा जा रहा है। 

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति