वोटर आईडी कार्ड 15 दिन में पहुंचेगा घर, ऑनलाइन करें अप्लाई

नई दिल्ली

कोई भी सरकारी दस्तावेज बनवाने के लिए लोगों को लंबी लाइन में लगना पड़ता है। वोटर आईडी कार्ड भारतीय नागरिक के लिए जरूरी दस्तावेजों में से एक है। साथ ही, इसे अपडेट करने के लिए कई परेशानियां होती हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। हालांकि, इसके बाद इसे पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा है। हालांकि, अब ऐसा नहीं होगा। जी हां, बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग ने घोषणा की है कि मतदाता सूची में अपडेट के 15 दिनों के भीतर अब मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र (EPICs) भेज दिए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य सेवाओं के वितरण में सुविधा और रियल टाइम पर ट्रैकिंग को आसान बनाना है। आइये, डिटेल में जानते हैं।

मात्र 15 दिनों के अंदर मिल जाएगा वोटर आईडी कार्ड

भारत के चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा है कि यह नया सिस्टम, निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO) द्वारा EPIC तैयार करने से लेकर डाक विभाग (डीओपी) के जरिए मतदाता तक उसे पहुंचाने तक के एक-एक स्टेप को रियल टाइम पर ट्रैक करेगा। इतना ही नहीं, मतदाताओं को SMS के रूप में DoP के जरिए हर एक स्टेप की नोटिफिकेशन मिलेगी। इससे EPICs के स्टेटस की सारी अपडेट उनके पास होगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में EC ने एक नया प्लेटफॉर्म ECINet लॉन्च किया है। नए सिस्टम को लागू करने के लिए एक IT मॉड्यूल इस प्लेटफॉर्म पर पेश किया गया है। नया आईटी प्लेटफॉर्म मौजूदा सिस्टम को फिर से तैयार करके और वर्कफ्लो को मैनेज करके मौजूदा प्रोसेसर को बदल देगा।

आईडी कार्ड के लिए किए गए आवेदन को ऐसे करें ट्रैक

    अगर आपने आवेदन किया है तो उसका स्टेटस जानने के लिए NVPS पर जाएं।
    अपने अकाउंट से लॉग इन करें। फिर आपको राइट साइड में Track Application Status में जाना होगा।
    अपना रेफरेंस नंबर डालना होगा। यह आपको फॉर्म 6 और 6ए भरने के बाद मिलेगा।
    अपना राज्य सिलेक्ट करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

वोटर आईडी कार्ड के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

    अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो परेशान न हों। आप घर बैठे ही ऑनलाइन इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
    सबसे पहले आपको NVPS पर जाना होगा। या आप सीधा यहां क्लिक करके भी पोर्टल पर जा सकते हैं।
    इसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से लॉग इन करना होगा। साथ ही, कैप्चा कोड भी डलना होगा।
    अब अपने नाम के साथ एक अकाउंट क्रिएट कर लें। फिर पासवर्ड डालें और कन्फर्म कर दें। अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
    इसके बाद आपको अपनी डिटेल डालकर लॉग इन करना होगा। फिर कैप्चा कोड और OTP डालना होगा।
    फिर नए वोटर रजिस्ट्रेशन के लिए आपको Fill Form 6 पर क्लिक करना होगा। अपनी पर्सनल डिटेल, कॉन्टैक्ट और पता आदि डिटेल पढ़ें।
    मांगे जा रहे दस्तावेज अपलोड करें। अब अपने आवेदन का प्रीव्यू करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

 

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति