मानसून का असर चारधाम यात्रा पर, यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ व बद्रीनाथ मार्ग जगह-जगह मलबा श्रद्धालु परेशान

देहरादून,

उत्तराखंड में मानसून का असर चारधाम यात्रा पर दिखने लगा है। लगातार हो रही बारिश से यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ व बद्रीनाथ मार्ग जगह-जगह मलबा और बोल्डर आने से प्रभावित हो रहे हैं। प्रशासन मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारु करने में जुटा है। सड़कों पर जगह-जगह चट्टानों से टूटकर मलबा गिर रहा है। इससे खतरें की संभावना बनी हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को बारिश और अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए अलर्ट मोड पर रहने को कहा है।

जनपद रुद्रप्रयाग में पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते पहाड़ियां दरक रही हैं, जिससे जगह-जगह सड़कों पर मलबा आने की घटनाएं हो रही हैं। इसके चलते केदारनाथ यात्रा मार्ग भी प्रभावित हुआ है। शुक्रवार रात्रि में हुई तेज बारिश के कारण सोनप्रयाग क्षेत्र में हनुमान मंदिर, शटल पुल और मुनकटिया के पास बार-बार मलबा और पत्थर गिरने से कई बार मार्ग बाधित हो रहा है। प्रशासन लगातार मलबा हटाने में जुटा है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं जो मौके पर निगरानी और राहत कार्यों में सक्रिय हैं।

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिरोबगड़ के पास भी पहाड़ी से बोल्डर गिरने के कारण दो स्थानों पर यातायात बंद है। लोक निर्माण विभाग की टीमें मौके पर तैनात हैं और मार्ग को शीघ्र खोलने के लिए कार्य कर रही हैं। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नेताला, बिशनपुर, लालडांग, हेल्कूगाड के पास मलबा आने से बंद है जबकि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पालीगाड के पास मलबा व पत्थर आने के कारण मार्ग बाधित है। सीमा सड़क संगठन व राष्ट्रीय राजमार्ग खंड उत्तरकाशी मार्ग पर आवाजाही शुरू करने में जुटा है। चमोली जिले में लगातार बारिश के चलते बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भनेर पानी व नंदप्रयाग में अवरुद्ध है। ग्रामीण क्षेत्रो को जोड़ने वाली सड़कें भी बंद हैं।

रुद्रप्रयाग पुलिस उत्तराखंड ने सोशल मीडिया एक्स पर बताया कि जनपद रुद्रप्रयाग व जनपद पौड़ी की सीमा से होकर गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोबगड़ के पास दो स्थानों पर मलबा-पत्थर आने के कारण मार्ग बाधित चल रहा है। सम्बन्धित कार्यदाई संस्था के स्तर से मार्ग को खोले जाने के प्रयास जारी हैं। एक अन्य पोस्ट में रुद्रप्रयाग पुलिस ने बताया कि सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर बाधित मार्गों को खुलवाए जाने के उपरान्त सोनप्रयाग में रुके यात्रियों को मुनकटिया स्लाइडिंग जोन एरिया से पुलिस सुरक्षा के बीच केदारनाथ धाम के लिए भेजा जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने लोगों से की अपील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर सभी लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और स्थानीय प्रशासन को हर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को भी बारिश और अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए स्थानीय प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखने को कहा है।

 

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति