WTC फाइनल के लिए रवि शास्त्री ने चुना भारत का ये मैदान

नई दिल्ली
टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए इंग्लैंड को आदर्श स्थल बताया है, साथ ही उन्होंने सुझाव दिया है कि जब WTC वर्ल्ड लेवल पर अधिक लोकप्रिय हो जाए तब इसका आयोजन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बड़े स्टेडियमों में किया जा सकता है। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका वर्सेस ऑस्ट्रेलिया के तीसरे WTC फाइनल की मेजबानी की। बता दें, अभी तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीन चक्र खेले जा चुके हैं और पिछले 6 सालों से इंग्लैंड में ही टूर्नामेंट के फाइनल हो रहे हैं।

पहला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल साउथेम्प्टन के रोज बाउल में आयोजित किया गया था, जिसमें न्यूजीलैंड ने भारत को हराया था। इसके बाद के दूसरा WTC फाइनल ओवल में हुआ जहां ऑस्ट्रेलिया भारत को हराकर चैंपियन बना। अब तीसरे फाइनल में साउथ अफ्रीका ने लॉर्ड्स के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई।

रवि शास्त्री ने विजडन क्रिकेट पॉडकास्ट में कहा, “मुझे लगता है कि शुरुआत में अगर यह यहाँ (लॉर्ड्स) हो तो यह अच्छा है। एक बार जब इसे वह लोकप्रियता और प्रशंसा मिल जाती है जिसके यह हकदार है, तो इसे शिफ्ट करना शुरू किया जा सकता है। लेकिन मुझे लगता है कि MCG वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए एक बेहतरीन जगह हो सकती है। अहमदाबाद भी WTC फाइनल के लिए एक बेहतरीन जगह हो सकती है।”

उन्होंने आगे कहा, "मूल रूप से, ऐसी जगहें जहां आप भीड़ खींच सकते हैं। क्योंकि लॉर्ड्स 100,000 सीटों वाला स्टेडियम नहीं है। इसलिए चाहे कोई भी टीम खेल रही हो, आपको पता है कि आपको अच्छी भीड़ मिलेगी।" बता दें, 2031 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल तक की मेजबानी इंग्लैंड के पास है, भारत ने 2027 फाइनल के लिए बोली लगाई थी, मगर न्यूट्रल वेन्यू होने के बावजूद टीमों को सपोर्ट मिलता देख फैसला इंग्लैंड के पक्ष में ही रहा।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति