वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी को महंगा पड़ा अंपायर आलोचना करना, मैच फीस का 15% लगा जुर्माना

नई दिल्ली

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कोच डैरन सैमी पर बारबाडोस में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान टीवी अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक की सार्वजनिक रूप से आलोचना करने के लिए मैच फीस का 15% जुर्माना लगाया गया है। सैमी ने दूसरे दिन डिसीजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) के फैसलों पर चिंता व्यक्त की थी। सैमी ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में थर्ड अंपायर के फैसले पर सवाल उठाए थे, जिस वजह से उन पर यह जुर्माना लगाया गया है। बता दें, वेस्टइंडीज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा।

वेस्टइंडीज वर्सेस ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच के दौरान 1-2 नहीं बल्कि कई बार थर्ड अंपायर द्वारा गलत फैसले सुनाए गए। सैमी ने इस पर सवाल इसलिए उठाए क्योंकि अधिकतर फैसले उनकी टीम के खिलाफ ही थे।

विवाद ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड, जिन्हें नॉट आउट दिया गया, और वेस्टइंडीज के शाई हॉप, जिन्हें आउट करार दिया गया, से जुड़े दो कैच बिहाइंड फैसले के इर्द-गिर्द केंद्रित था। सैमी ने रोस्टन चेज और ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन से जुड़े एलबीडब्ल्यू रेफरल के विपरीत पहलुओं पर भी प्रकाश डाला था।

सैमी ने कहा था, "जो तस्वीरें हम देख रहे हैं, उससे लगता है कि दोनों टीमों के लिए फैसले निष्पक्ष नहीं हैं… मैं बस निष्पक्षता चाहता हूं।"

सैमी ने मैच अधिकारी के खिलाफ बयान देने के चलते आईसीसी ने उन्हें आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया।

इससे पहले वेस्टइंडीज की टीम के तेज गेंदबाज जेडन सील्स भी 15 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना झेल चुके हैं। बता दें, तीन मैच की सीरीज में वेस्टइंडीज 0-1 से पिछड़ रही है।

बारबाडोस में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में जरूर वेस्टइंडीज ने मेहमानों को टक्कर दी, जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के 180 रनों के सामने 190 रन बनाए और 10 रन की लीड ली। मगर दूसरी पारी में कंगारुओं ने 310 रन बनाकर बताया क्यों वह चैंपियन टीम है। वेस्टइंडीज दूसरी पारी में 141 ही रन बना सकी और उन्होंने मैच 159 रनों से गंवा दिया।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति