क्रिकेट मैच के दौरान एक बल्लेबाज को हार्ट अटैक आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत, सदमे में दोस्त

फिरोजपुर
घूमते-फिरते अचानक किसी को भी हार्ट अटैक आ जाने की घटनाओं ने भारतीयों के अंदर एक डर बैठा दिया है। दो दिन पहले अभिनेत्री शेफाली जारीवाला की कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत के बाद पूरा देश स्तब्ध था, अब ऐसा ही एक मामला पंजाब के फिरोजपुर से सामने आया है। यहां पर एक क्रिकेट मैच के दौरान एक बल्लेबाज को हार्ट अटैक आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हरजीत सिंह के रूप में हुई है। वह कारपेंटर का काम करते था और एक बेटे का पिता था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फिरोजपुर जिले के गुरुहरसहाय स्थित डीएवी स्कूल के मैदान में हरजीत सिंह सुबह क्रिकेट मैच में बल्लेबाजी कर रहा था। मैच के दौरान 49 रनों पर खेल रहे हरजीत ने एक छक्का लगाया और फिर वह अचानक ही पिच पर बैठ गया और फिर औंधे मुंह पिच पर ही गिर गया। साथी खिलाड़ियों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन वो बेसुध हो चुका था। खिलाड़ियों ने तुरंत उन्हें सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन उसकी सांसें थम चुकी थी। हरजीत को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण दिल का दौरा बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

दोस्त सदमे में, बोले, बहुत फिट था
इस घटना ने शहर और क्रिकेट प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ा दी है। हरजीत सिंह अपनी सक्रिय जीवनशैली और क्रिकेट के प्रति जुनून के लिए जाने जाते थे। हरजीत सिंह के दोस्तों ने बताया कि वह बहुत स्वस्थ था और क्रिकेट का शौक रखता था। इस मैच के दौरान जब बल्लेबाजी करते हुए उसका इस तरह से दुनिया से चले जाना बहुत ही दुखद है।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति