एमएलसी 2025: सिएटल ओकार्स ने दर्ज की सीजन में दूसरी जीत

न्यूयॉर्क
सिएटल ओकार्स ने मेजर लीग क्रिकेट-2025 (एमएलसी) के 20वें मैच में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के खिलाफ पांच विकेट से जीत दर्ज की। यह सीजन में सिएटल ओकार्स की दूसरी जीत है, जो उसे लगातार पांच हार के बाद नसीब हुई। इसी के साथ टीम प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। वहीं, छठी हार के बाद लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स सबसे आखिरी पायदान से ऊपर उठ ही नहीं सकी है।

डलास में खेले गए मुकाबले की बात करें, तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने चार विकेट खोकर 202 रन बनाए। उन्मुक्त चंद और आंद्रे फ्लेचर की सलामी जोड़ी के बीच 5.3 ओवरों में 39 रन की साझेदारी हुई। उन्मुक्त चंद 11, जबकि आंद्रे फ्लेचर 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रदरफोर्ड भी पांच रन बनाकर चलते बने।

टीम 48 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा चुकी थी। यहां से आंद्रे रसेल ने सैफ बदर के साथ मिलकर टीम को संभाला। दोनों खिलाड़ियों के बीच चौथे विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी हुई।

रसेल 39 गेंदों में चार छक्कों और छह चौकों की मदद से 65 रन की नाबाद पारी खेलकर पवेलियन लौटे। इसके बाद सैफ बदर ने रोवमैन पॉवेल के साथ पांचवें विकेट के लिए 73 रन जुटाए। सैफ बदर ने 21 गेंदों में 41 रन की पारी खेली। वहीं, पॉवेल 21 गेंदों में 43 रन बनाकर नाबाद रहे।

विपक्षी टीम की ओर से वकार सलामखिल ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए। उनके अलावा हरमीत सिंह और अयान देसाई को एक-एक विकेट हाथ लगा। इसके जवाब में सिएटल ओकार्स ने एक गेंद शेष रहते जीत दर्ज कर ली। इस टीम ने पारी की दूसरी ही गेंद पर जोस ब्राउन (0) का विकेट गंवा दिया था। टीम उस समय तक अपना खाता तक नहीं खोल सकी थी।

यहां से शायन जहांगीर ने एरॉन जोन्स के साथ दूसरे विकेट के लिए महत्वपूर्ण 119 रन की पारी खेली। जोन्स ने तूफानी पारी खेलते हुए 38 गेंदों में 73 रन जड़ो, जिसमें दो छक्के और 10 चौके शामिल थे। वहीं, जहांगीर ने 31 गेंदों में 43 रन की पारी खेली।

टीम ने 160 रन पर अपना पांचवां विकेट गंवा दिया था। यहां से शिमरोन हेटमायर ने काइल मेयर्स के साथ मिलकर 46 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई। शिमरोन हेटमायर ने 26 गेंदों में छह छक्कों और चार चौकों की मदद से 64 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से जेसन होल्डर और तनवीर सांघा ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि आंद्रे रसेल ने एक विकेट लिया।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति