न्यू मार्केट अब राखी से दशहरा, दिवाली का बाजार स्ट्रीट हॉकर्स, दुकानों और ग्राहकों की भीड़ में उलझा हुआ नजर नहीं आएगा, जाने क्या है पहल

भोपाल 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का न्यू मार्केट अब राखी से दशहरा, दिवाली का बाजार स्ट्रीट हॉकर्स, दुकानों और ग्राहकों की भीड़ में उलझा हुआ नजर नहीं आएगा। गलियों में दुकान सजाने वाले 200 हॉकर्स को स्मार्ट सिटी के पास मौजूद खाली जमीन पर बसाने की सहमति बना ली गई है। न्यू मार्केट को कनॉट प्लेस की तर्ज पर डेवलप करने के लिए प्रशासन नगर निगम और स्मार्ट सिटी कंपनी ने ये फैसला लिया है।

कुछ दिन बाद राखी का त्योहार आने वाला है, प्रशासन और स्मार्ट सिटी कंपनी इससे पहले अटल पथ के पास मौजूद और खाली पड़े स्थल को इन हॉकर्स के लिए तैयार करने जा रही है। हॉकर्स यहां 200 काउंटर लगाकर अपना बाजार सजा सकेंगे। न्यू मार्केट के व्यापारी संगठन होकर और स्मार्ट सिटी कंपनी के बीच यह सहमति बनाई गई है। एसडीएम टीटी नगर अर्चना शर्मा ने महापौर मालती राय के साथ अटल पथ के पास खाली पड़ी जमीन का निरीक्षण कर जमीनें चिन्हित की हैं।

स्मार्ट सिटी कंपनी करेगी डेवलपमेंट
टीटी नगर के 342 एकड़ एरिया को एरिया बेस्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के अंतर्गत विकसित किया गया है। यहां ज्यादातर प्लॉट अभी खाली पड़े हुए हैं। निवेशकों के इंतजार में स्मार्ट सिटी कंपनी फिलहाल यहां कोई मेंटेनेंस नहीं कर रही है। एसडीएम और महापौर की पहल के बाद स्मार्ट सिटी कंपनी ने अपनी सहमति दे दी है।

व्यापारियों से संघर्ष, ग्राहक परेशान
न्यू मार्केट में मौजूद दुकानदार कई बार गलियों में बैठने वाले वेंडर्स की शिकायत कर चुके थे। व्यापारियों का आरोप था कि इससे उनका व्यापार प्रभावित होता है और ग्राहकों को परेशानी होती है, वहीं रोजी रोटी कमाने की मांग लेकर वेंडर्स भी अपनी बात रखते थे जिससे कई बार विवाद और संघर्ष की नौबत आ चुकी है।

दोनों वर्गों को फायदा पहुंचेगा
न्यू मार्केट व्यापार संरक्षण समिति के अध्यक्ष सतीश गंगराड़े ने कहा कि न्यू मार्केट के व्यापारी काफी समय से नो हॉकर्स जोन, नो व्हीकल जोन की मांग करते आ रहे हैं। यदि स्मार्ट सिटी में हॉकर्स कार्नर विकसित होता है तो इसका हम स्वागत करते हैं। इससे उन व्यापारियों का व्यापार भी बढ़ जाएगा साथ ही न्यू मार्केट अतिक्रमण मुक्त हो जाएगा। ग्राहकों को इससे काफी सुविधा मिलेगी।

200 हॉकर्स को स्मार्ट सिटी कंपनी की रिक्त जमीन पर बसाने की सहमति
एसडीएम अर्चना शर्मा का कहना है कि, न्यू मार्केट के लगभग 200 हॉकर्स को स्मार्ट सिटी कंपनी की रिक्त जमीन पर बसाने की सहमति बना ली गई है। राखी के त्योहार से ही ये पहल की जा रही है। महापौर ने भी स्थल का निरीक्षण कर निर्देश दिए हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति