अनुपम खेर की ‘तन्वी द ग्रेट’ का ट्रेलर रिलीज

नई दिल्ली

अनुपम खेर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का ट्रेलर आज जारी हो गया है। यह फिल्म अनुपम के लिए बेहद खास है। फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। वहीं कान समेत अलग-अलग कई फिल्म फेस्टिवल्स में ‘तन्वी द ग्रेट’ का प्रीमियर हो चुका है। अब फाइनली फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है।

पिता के सपने को पूरा करने निकली तन्वी
3 मिनट 4 सेकंड लंबे इस ट्रेलर की शुरुआत सुंदर वादियों और तन्वी के किरदार में नजर आ रहीं शुभांगी दत्त से होती है। ट्रेलर देखकर पता चलता है कि फिल्म की कहानी एक ऑटिस्टिक लड़की की है, जो अपने दिवंगत पिता के सपने को पूरा करने के लिए आर्मी जॉइन करती है। हालांकि, ऑटिस्टिक होने के चलते उसके लिए आर्मी जॉइन करना इतना आसान नहीं है। लेकिन इस दौरान वो कैसे सारी बाधाओं को पार करती है और क्या वो आर्मी जॉइन कर पाती है या नहीं। ये फिल्म में देखने को मिलेगा।

सभी किरदारों की दिखी झलक
फिल्म में अनुपम खेर ने तन्वी के दादा का किरदार निभाया है, जो खुद रिटायर्ड कर्नल बने हैं। जबकि करण टैकर तन्वी के पिता बने हुए हैं। फिल्म की कहानी आर्मी बैकग्राउंड पर आधारित है। 3 मिनट से लंबे इस ट्रेलर में शुभांगी के अलावा अनुपम खेर और पल्लवी जोशी काफी देर को दिखे हैं। इसके अलावा फिल्म के अन्य किरदारों बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी और करण टैकर की भी झलक देखने को मिलती है। ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म देशभक्ति और आर्मी समेत कई मुद्दों को छूती है, जिनमें फैमिली ड्रामा, इमोशनल एंगल, स्पेशल चाइल्ड जैसे मुद्दे शामिल हैं।

18 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म
‘तन्वी द ग्रेट’ 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। इस फिल्म में एक बड़ी स्टारकास्ट नजर आएगी। फिल्म में तन्वी के किरदार में शुभांगी दत्त नजर आ रही हैं। जो इस फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं।

नजर आएगी बड़ी स्टारकास्ट
अनुपम खेर ने ‘तन्वी द ग्रेट’ की स्टारकास्ट को एक-एक करके अपने सोशल मीडिया पर अनाउंस किया था। फिल्म में खुद अनुपम खेर और शुभांगी दत्त के अलावा बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, पल्लवी जोशी, अरविंद स्वामी, इयान ग्लेन, नासिर और करण टैकर जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति