दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 पाकिस्तान में रिलीज, तोड़ा सुल्तान का रिकॉर्ड

मुंबई

दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 पाकिस्तान में रिलीज हो चुकी है और पहले ही दिन इसने बंपर कमाई की। बताया जा रहा है कि सरदार जी 3 पाकिस्तान में इंडिया की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन चुकी है। इसने सलमान खान की फिल्म सुल्तान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के होने की वजह से भारत में बॉयकॉट चल रहा है। इस वजह से सरदारजी 3 भारत में रिलीज नहीं हुई बल्कि पाकिस्तान में रिलीज की गई है।

दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 भारत में तो बैन है लेकिन पाकिस्तान में इसके बढ़िया कमाई करने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हानिया आमिर स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन 3 करोड़ की कमाई की। इसे पाकिस्तान में भारत की अब तक की सबसे बड़ी फर्स्ट डे ओपनर बताया जा रहा है। साल 2016 में यह रिकॉर्ड सलमान खान की फिल्म सुल्तान के नाम था जो कि टूट चुका है।

क्या बोले थे दिलजीत
बता दें कि पहलगाम अटैक के बाद से भारत में पाकिस्तान के सभी कलाकार बैन कर दिए गए हैं। लोगों को उम्मीद थी कि दिलजीत की फिल्म में हानिया नहीं होंगी। हालांकि ट्रेलर में हानिया आमिर के दिखने के बाद लोग भड़क गए। भारत में बॉयकॉट के बीच दिलजीत ने बीबीसी से बातचीत में कहा था कि वह फिल्म की शूटिंग पहलगाम अटैक से पहले कर चुके थे। मूवी में काफी पैसा लगा है और अब फिर से शूट करना या रिलीज न करना संभव नहीं है। भारत के कुछ सिंगर्स नाम लिए बिना दिलजीत पर गुस्सा निकाल चुके हैं। जिनमें गुरु रंधावा और मीका सिंह के नाम शामिल हैं। वहीं पाकिस्तान के लोग भारत में हुई इस कॉन्ट्रोवर्सी पर मजे ले रहे थे।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति