इंग्लिश स्टार की चेतावनी: बुमराह को लेकर कही बड़ी बात, भारत को लेकर दी यह भविष्यवाणी

नई दिल्ली
इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला भारत हार चुका है। दूसरा मुकाबला बुधवार से बर्मिंघम के एजबेस्टन में होना है। स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह दूसरे टेस्ट में खेलेंगे या नहीं, इस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड की पहली पारी में उन्होंने 5 विकेट लिए थे। इस बीच इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने भारत के कप्तान शुभमन गिल और और कोच गौतम गंभीर को चेताया है कि बुमराह को न खिलाना भारी पड़ सकता है।

चोट की वजह से 5 टेस्ट मैच की सीरीज से बाहर चल रहे वुड ने स्काई स्पोर्ट्स पॉडकास्ट में कहा, 'वे 2-0 से पीछे होना नहीं चाहेंगे। इसलिए आप अपने बेस्ट बोलर को चाहते हैं। ऐसा हो ही नहीं सकता कि वह (बुमराह) कहे- मैं लॉर्ड्स में नहीं खेलूंगा। मुझे ऐसा नहीं सोचता। मुझे लगता है कि वह दोनों ही मैच (एजबेस्टन और लॉर्ड्स टेस्ट) खेलना चाहेगा।'

मार्क वुड ने आगे कहा, ‘मान लीजिए कि भारत अगला मैच जीत भी जाए तो 1-1 हो जाएगा, फिर भी मैं सोचता हूं कि वे चाहेंगे कि वह फर्क पैदा करे और उसे आगे भी खिलाएंगे। मुझे लगता है कि हर विदेशी गेंदबाज वहां (लॉर्ड्स) में खेलना चाहेगा, वह भी यही चाहेगा।’

वर्क लोड मैनेजमेंट के तहत टीम मैनेजमेंट जसप्रीत बुमराह को 5 टेस्ट की सीरीज के सिर्फ 3 मैच ही खिलाना चाहता है। पहला मैच तो हो गया है लेकिन बाकी बचे 4 में से किन दो में बुमराह खेलेंगे, यह स्पष्ट नहीं है। लीड्स टेस्ट में बुमराह खेले थे लेकिन भारत हार गया। अब एजबेस्टन में भी उसे हार मिली तो सीरीज में इंग्लैंड 2-0 की बढ़त ले लेगा। वैसे इस ग्राउंड में आज तक भारत एक भी टेस्ट नहीं जीता है। फिर भी रिकॉर्ड तो टूटने के लिए ही होते हैं।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति