T20 WC 2026 की रेस तेज़: अब तक 13 टीमों का ऐलान, 7 स्लॉट के लिए 22 टीमों में मुकाबला

नई दिल्ली
ICC Men's T20 World Cup 2026 के लिए अब तक 13 टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और श्रीलंका में अगले साल फरवरी-मार्च में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें खेलने वाली हैं। इनमें से मेजबान भारत और श्रीलंका समेत कुल 13 टीमें फाइनल हो चुकी हैं, जबकि सात और टीमों का ऐलान इस साल के अक्टूबर के आखिर तक होगा। हाल ही में कनाडा की टीम ने अमेरिकी रीजन से क्वालीफाई किया है। वहीं, यूरोप क्वालीफायर्स के जरिए दो टीमें 11 जुलाई तक फाइनल हो जाएंगी। ये टूर्नामेंट भी पिछले टूर्नामेंट के फॉर्मेट में खेले जाएगा, जिसमें पहले 20 टीमों को चार ग्रुप में बांटा जाएगा। इसके बाद सुपर 8 के मुकाबले होंगे और फिर सेमीफाइनल और फाइनल मैच का आयोजन होगा।

मेजबान के रूप में भारत और श्रीलंका ने 2026 के टी20 वर्ल्ड कप के लिए पहले दो स्थानों पर कब्जा कर लिया था। उसके बाद अगले 10 स्थानों का निर्धारण 2024 संस्करण में सुपर आठ क्वालीफायर और 30 जून 2024 की कट-ऑफ डेट पर ICC मेंस T20I टीम रैंकिंग के आधार पर हुआ। वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर 8 में प्रवेश के कारण अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज ने 2026 टी20 विश्व कप में जगह बनाई, जबकि यूएसए ने भी टॉप 8 में पाकिस्तान को हराकर प्रवेश किया था। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2025 में सुपर 8 से चूकने के बावजूद पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड और आयरलैंड के साथ अपनी T20I रैंकिंग की बदौलत अगले संस्करण में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया।

T20 World Cup 2026 के लिए अब तक क्वालीफाई करने वाली टीमें
भारत, श्रीलंका, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, कनाडा, इंग्लैंड, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, यूएसए और वेस्टइंडीज

इन टीमों के अलावा सात और टीमें इस टूर्नामेंट में खेलेंगी। एक तरह से देखा जाए तो 22 टीमों में बाकी के सात पायदानों के लिए जंग होनी है। एशिया और ईस्ट एशिया पेसिफिक रीजन से तीन टीमें क्वॉलीफाई करेंगी, जबकि दो-दो टीमें यूरोप क्वालीफायर और अफ्रीका क्वालीफायर से आएंगी। एशिया-ईस्ट एशिया पेसेफिक रीजन से जापान, कुवैत, मलेशिया, नेपाल, ओमान, पापुआ न्यू गिनी, कतर, समोआ और यूएई की टीमें क्वालीफायर्स खेलेंगी और इनमें से तीन टीमें सीधे टूर्नामेंट में प्रवेश करेंगी।

वहीं, यूरोप क्वालीफायर्स में इटली, जर्सी, ग्वेर्नसे, नीदरलैंड और स्कॉटलैंड की टीम खेलेगी। इनमें से दो टीमें टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी। इसके अलावा अफ्रीका क्वालीफायर्स की बात करें तो बोत्सवाना, केन्या, मलावी, नामीबिया, नाइजीरिया, तंजानिया, युगांडा और जिम्बाब्वे की टीम क्वालीफायर्स खेलती नजर आएगी। इनमें से भी दो टीमों को ग्लोबल टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिलेगा।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति