श्रेयस अय्यर को मां ने किया बोल्ड, यूजर्स बोले – बॉल हो या चप्पल, टारगेट पर सीधा हिट

नई दिल्ली
क्लीन बोल्ड होना भला किसे अच्छा लगता है। लेकिन श्रेयस अय्यर को इस बार जरूर अच्छा लगा होगा आउट होकर। आखिर मां ने जो आउट किया है। अय्यर का घर की गैलरी में मां के साथ क्रिकेट खेलने का एक छोटा और बहुत ही प्यारा वीडियो उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने शेयर किया है। कैप्शन में लिखा है, 'सिर्फ इस बार बोल्ड होने पर सरपंच को बुरा नहीं लग रहा होगा।' वीडियो पर फैंस ने भी कई मजेदार कॉमेंट्स किए हैं। एक ने लिखा है- बॉल हो या चप्पल, मां कभी निशाना नहीं चूकतीं।

एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में दिख रहा है कि श्रेयर अय्यर घर की गैलरी में बल्लेबाजी कर रहे हैं और गेंदबाजी की कमान उनकी मां के हाथों में है। पहली गेंद फुल टॉस और अय्यर उसे खेलने में कामयाब होते हैं लेकिन दूसरी गेंद पर वह नाकाम हो जाते हैं। गेंद उनके बल्ले को चकमा देकर पीछे दीवार रूपी स्टंप से टकरा जाती है। उसके बाद तो उनका मां का सेलिब्रेशन भी देखने लायक है। वह दोनों हाथ हवा में उठाकर खुशी से कूदने लगती हैं। बोलती हैं- आउट।

विनीत राज नाम के एक यूजर ने तो काफी मजेदार कॉमेंट किया है। उन्होंने लिखा, ‘मां का निशाना कभी नहीं चूकता…बॉल हो या चप्पल, हमेशा लक्ष्य पर सटीक निशाना लगता है।’

एक यूजर ने हार्ट इमोजी के साथ लिखा, 'मां के जश्न को तो देखिए।'
एक अन्य ने लिखा, 'मॉम को अंडरएस्टिमेट मत करो…वह हमेशा एक संपूर्ण गेंदबाज हैं।'
एक यूजर ने तो नवजोत सिंह सिद्धू की स्टाइल में कॉमेंट्री ही लिख दी, ‘गुरु, बॉल ने पड़ के जो काटा बदला है उसका कोई जवाब नहीं…खटैक।’
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शायद मां को उसकी कमजोरी पता हो।'

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति