IBPS ने 310 पदों पर निकाली भर्ती, वेतन 85 हजार तक, जानें डिटेल

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान यानी आईबीपीएस (IBPS) ने अपने मुंबई ब्रांच के लिए हिंदी ऑफिसर की भर्ती निकाली है, जिसके लिए आवेदन मांगे गए हैं. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की आखिरी डेट 15 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है. हालांकि ये भर्ती कितने पदों पर की जाएगी, इसका खुलासा आईबीपीएस ने अपने नोटिफिकेशन में नहीं किया है.
IBPS Hindi Officer Recruitment 2025 Educational Qualification: शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी में पीजी डिग्री, ग्रेजुएशन स्तर पर अंग्रेजी एक प्रमुख या वैकल्पिक विषय के रूप में होना चाहिए.

या

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में मास्टर डिग्री और ग्रेजुएशन स्तर पर हिंदी प्रमुख या वैकल्पिक विषय के रूप में होनी चाहिए.

या

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी या अंग्रेजी के अलावा किसी अन्य विषय में मास्टर डिग्री, जिसमें हिंदी मुख्य या वैकल्पिक विषय हो और डिग्री स्तर पर परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी हो.

या

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी या अंग्रेजी के अलावा किसी अन्य विषय में मास्टर डिग्री, जिसमें अंग्रेजी मुख्य या वैकल्पिक विषय हो और डिग्री स्तर पर परीक्षा का माध्यम हिंदी हो.
IBPS Hindi Officer Recruitment 2025 Age Limit: उम्र सीमा क्या होनी चाहिए?

1 जुलाई 2025 तक कैंडिडेट्स की उम्र कम से कम 23 साल और अधिकतम 30 साल होनी चाहिए यानी उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 1995 से पहले और 1 जुलाई 2002 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए.

IBPS Hindi Officer Recruitment 2025 Work Experience: कार्य अनुभव भी है जरूरी

बैंक/वित्तीय संस्थान में विभिन्न रिपोर्टों/दस्तावेजों/पत्रों के अंग्रेजी से हिंदी और इसके विपरीत हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद के काम में एक साल का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी. इसके अलावा कंप्यूटर चलाने में दक्षता भी जरूरी है. उम्मीदवार को एमएस वर्ड और एक्सेल में हिंदी और अंग्रेजी में खुद ही अनुवादित टेक्स्ट दस्तावेज टाइप/बनाना होगा. आईबीपीएस का कहना है कि अनुवाद के लिए एआई आधारित उपकरणों के विकास से संबंधित अनुभव एक अतिरिक्त योग्यता होगी.

IBPS Hindi Officer Recruitment 2025 Application Fee: आवेदन शुल्क कितना है?

आईबीपीएस हिंदी अधिकारी के पद के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है. शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड (रुपे/वीजा/मास्टर कार्ड/मेस्ट्रो), क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS और कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट के माध्यम से ऑनलाइन किया जाना चाहिए.

IBPS Hindi Officer Recruitment 2025 Selection Process: चयन प्रक्रिया क्या है?

    ऑनलाइन परीक्षा
    स्किल टेस्ट और आइटम राइटिंग एक्सरसाइज
    ग्रुप एक्सरसाइज
    पर्सनल इंटरव्यू

आईबीपीएस के मुताबिक, ये सभी प्रोग्राम जुलाई और अगस्त 2025 के बीच आयोजित किए जाने हैं. ऑनलाइन परीक्षा में 200 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो अधिकतम 200 अंकों के होंगे. परीक्षा की अवधि 140 मिनट होगी. ध्यान रहे, परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निर्धारित अंकों में से एक चौथाई यानी 0.25 अंक काट लिए जाएंगे.
IBPS Hindi Officer Salary: सैलरी कितनी मिलेगी?

हिंदी ऑफिसर के पद पर चयनित कैंडिडेट्स का मूल वेतन 44,900 रुपये होगा और हर महीने 88,645 रुपये सैलरी उनके अकाउंट में क्रेडिट होगी. आईबीपीएस के मुताबिक, मौजूदा नीतियों के अनुसार उनकी सीटीसी 16.81 लाख रुपये सालाना होगी.

  • admin

    Related Posts

    रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

    नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

    10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

    भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति