फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान जी का किरदार निभाकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं सनी देओल

मुंबई

फिल्म ‘रामायण’ के मेकर्स ने जब से फिल्म का इंट्रोडक्शन वीडियो शेयर किया है तब से ही ये चर्चा में आ गया है. वीडियो का विजुअल इफेक्ट्स लोगों को काफी पसंद आ रहा है. इस फिल्म में एक्टर रणबीर कपूर भगनान राम, एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सीता, सनी देओल को हनुमान, यश रावन और रवि दुबे को लक्ष्मण की भुमिका में नजर आने वाले हैं.

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया स्पेशल नोट
वहीं, इस इंट्रोडक्शन वीडियो को शेयर करते हुए सनी देओल ने खूबसूरत कैप्शन लिखा है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मैं खुद को धन्य और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं कि मुझे उस महान कथा का हिस्सा बनने का अवसर मिला, जिसने पीढ़ियों की सोच और संस्कृति को आकार दिया है.’

अपने पोस्ट में सनी देओल ने आगे लिखा, ‘नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ की दिव्य दुनिया में आपका स्वागत है. ये राम और रावण के बीच की वो अमर गाथा है, जिसने हर युग को प्रेरित किया है. इस आध्यात्मिक यात्रा पर चलने और इसे आप सभी के साथ साझा करने का सौभाग्य मिला है, इसके लिए दिल से आभारी हूं. आइए हम सब मिलकर इस पवित्र कथा के साक्षी बनें और इस क्षण का साथ मिलकर जश्न मनाएं.’

बता दें कि इस फिल्म में एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस साई पल्लवी के अलावा सनी देओल , यश , रवि दुबे भी मुख्य भुमिका में नजर आने वाले हैं. सनी देओल हनुमान के किरदार में हैं. नहीं यश रावण के रोल में हैं. रवि दुबे लक्ष्मण बने हैं. वहीं, शूर्पणखा के रोल में रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगी. काजल अग्रवाल मंदोदरी बनी हैं. लारा दत्ता कैकई के रोल में हैं. साल 2026 में फिल्म का पहला पार्ट रिलीज किया जाएगा. वहीं दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज होगा.

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति