दीपिका कक्कड़ को दोबारा कैंसर होने का खतरा : शोएब

मुंबई

 ‘ससुराल सिमर का’ की सिमर यानी कि दीपिका कक्कड़ पिछले दिनों काफी मुश्किल दौर से गुजरी है। टीवी एक्ट्रेस की कुछ दिन पहले स्टेज 2 लिवर कैंसर की सर्जरी हो चुकी है, जो 14 घंटे तक चली। जो लोग मान बैठे थे कि दीपिका अब बिल्कुल ठीक है उन्हें एक बार फिर बड़ा झटका लग गया है। दीपिका के ट्रीटमेंट को लेकर उनके पति शोएब  ने एक बड़ा अपडेट दिया है।

शोएब इब्राहिम की मानें तो दीपिका पूरी तरह से खतरे से बाहर नहीं है, उन्हें दोबारा कैंसर होने का खतरा है। उन्हाेंने अपने नए व्लॉग में दीपिका की सेहत का हाल बताया है।  इस वीडियो में शोएब और  दीपिका  डॉक्टर से फॉलो-अप अपॉइंटमेंट के लिए जाते हुए नजर आते हैं। इस दौरान शोएब कहते हैं,- "मैं उस तारीख को नहीं भूल सकता., खिड़की के पास बैठा था, बेहद टेंशन में, मेरे दोस्त मेरे साथ थे, बस डॉक्टरों से अपडेट का इंतजार कर रहे थे. तब से एक महीना बीत चुका है."।

एक्टर ने आगे कहा-  "मुझे शुरू में लगा था कि सर्जरी के बाद इलाज हो जाएगा, लेकिन अभी लंबा रास्ता तय करना है। सौभाग्य से, अभी दीपिका के शरीर में कैंसर सेल्स नहीं हैं लेकिन बायोप्सी रिपोर्ट से पता चला है कि ट्यूमर रिपोर्ट में दिखाए गए खतरे से कहीं ज़्यादा रिस्की था"। वे कहते हैं, "यह स्टेज 3 का ट्यूमर था और मेडिकल टर्म के अनुसार यह ठीक से पहचाना नहीं जा सका था, यह काफी अग्रेसिव था और इसके दोबारा होने के चांसेस होते हैं। "

शोएब ने आगे बताया कि दीपिका के डॉक्टर ने उन्हें ओरल मेडिकेशन शुरू करने का सजेशन दिया है, भगवान न करे अगर फ्यूचर में कैंसर सेल्स पाई जाती हैं, तो वे डोज बढ़ा देंगे और IVs के ज़रिए देंगे। उ इम्यूनोथेरेपी के कई साइड-इफेक्ट्स हैं जैसे अल्सर, मतली, चकत्ते, थकान, सुस्ती। शोएब ने यह भी बताया कि  दीपिका का इलाज कम से कम दो साल तक चलेगा और इस दौरान उन्हें बहुत ज़्यादा ध्यान रखना होगा। दीपिका कोई भी दवा, स्कैन या डॉक्टर से फॉलो-अप मिस नहीं कर सकती हैं. वह हर तीन हफ़्ते में स्कैनिंग करवाएंगी। इस खबर ने फैंस को मायूस कर दिया है वह दीपिका के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति