मोहर्रम जुलूस के दौरान सैलाना में तनाव की स्थिति,सुबह हिंदू संगठनों ने विरोध जताते हुए नगर के बाजार बंद करवा दिए

 सैलाना
 मोहर्रम के जुलूस के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से रतलाम जिले के सैलाना में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सोमवार सुबह हिंदू संगठनों ने विरोध जताते हुए नगर के बाजार बंद करवा दिए। लोग चौराहे पर बैठकर सुंदरकांड पाठ करते हुए आरोपितों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एसडीओपी नीलम बघेल, थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया समेत पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं।

वीडियो मस्जिद चौराहे का बताया जा रहा है, जहां ताजिए के आगे कुछ युवक मुंह से आग निकालने की कलाबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। कलाबाजी करते हुए एक युवक ऊपर लगे हिंदू राष्ट्र लिखे झंडे की और मुंह करके आग का गुबार छोड़ते दिखाई दे रहा है।

हालांकि झंडे के जलने की कोई जानकारी नहीं मिली है। वीडियो के जारी होने के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध जताते हुए नगर के बाजारों को बंद करवा दिया। प्रदर्शन कर रहे लोग आरोपियों से सामूहिक माफी मांगने की मांग पुलिस के सामने रख रहे हैं। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है। अभी स्थिति नियंत्रण में है।

वहां मौजूद बाकी लोग इसे देखते रहे, किसी ने उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की। इसका वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने तुरंत इस तरह की हरकत करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति