छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक दल और सांसदों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र, जेपी नड्डा करेंगे शुभारंभ

रायपुर

छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक दल और सांसदों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ सरगुजा जिले के मैनपाट स्थित तिब्बती मॉनिस्ट्री हॉल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे. वे आज सात जुलाई को विशेष विमान से दोपहर साढ़े बारह बजे दरिमा हवाई पट्टी पहुंचेंगे और यहां से सड़क मार्ग से मैनपाट जाएंगे. पहले दिवस के प्रशिक्षण में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित राष्ट्रीय संगठन मंत्री विनोद तावड़े और बी सतीश प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रहेंगे. भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित सभी कैबिनेट और राज्यमंत्री, विधायक, सांसदों के शामिल होने को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

प्रशिक्षण वर्ग में सांसद, विधायकों के अलावा किसी भी अन्य व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रखा गया है और पूरे प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षकों द्वारा बंद कमरे में क्लास ली जाएगी. भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने वाले मंत्री, विधायक और सांसदों के पहुंचने का सिलसिला रविवार दोपहर से ही शुरू हो गया है. मैनपाट के सभी रिसॉर्ट और होटलों की बुकिंग भी फुल हो चुकी है. जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण वर्ग में आम जनता के बीच सीधे संवाद और शासकीय योजनाओं का आम आदमी तक पहुंच हो सके इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा. साथ ही स्थानीय मुद्दों पर प्रमुखता से काम करने और चुनाव से पहले क्षेत्र के विकास के लिए किए गए वायदों को भी पूरा करने रिचार्ज किया जाएगा. इसके साथ ही इस प्रशिक्षण वर्ग को आगामी चुनाव की तैयारी में भी देखा जा रहा है.

12 सत्रों का होगा प्रशिक्षण
भाजपा के सांसद और विधायक दल का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र कुल 12 सत्रों में पूरा होगा. प्रथम दिवस दो सत्र होंगे, जिसमें भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन मंत्री संतोष तावड़े, बी सतीश, द्वितीय दिवस छह सत्र होंगे, जिसमें केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान प्र शिक्षक के रूप में शामिल होंगे. समापन सत्र के मुख्य अतिथि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री शिव प्रकाश प्रशिक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे.

3 एसपी, 4 एडिशनल एसपी सहित 800 जवान होंगे तैनात
सरगुजा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मुताबिक भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने पहुंच रहे मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के मंत्री और सांसद, विधायक दलों की सुरक्षा के लिए तीन एसपी और चार एडिशनल एसपी की तैनाती की गई है. साथ ही अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा के लिए थाना प्रभारियों सहित 800 जवान तैनात रहेंगे. प्रशिक्षण स्थल के पूर्व तथा मार्ग में कई स्थानों पर बेरियर भी लगाए जा रहे हैं, जहां मैनपाट पहुंचने वाले लोगों को पुलिस के विशेष जांच प्रक्रिया के बीच से गुजरना होगा.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति