खंडवा में जगह-जगह भंडारों की तैयारी, पुड़ी-सब्जी के साथ 56 प्रकार के व्यंजन परोसे जायेंगे

 खंडवा 

दादा धूनीवाले की नगरी खंडवा में मंगलवार से गुरुपूर्णिमा महोत्सव की धूम शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से हजारों श्रद्धालु खंडवा पहुंच रहे हैं। पूरे शहर में जगह-जगह भंडारों की तैयारी हो चुकी है, जहां पुड़ी-सब्जी के साथ 56 प्रकार के व्यंजन परोसे जायँगे। 

शहर में लगातार बारिश के बीच भी तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ी गई। मंदिर क्षेत्र और प्रमुख पंडालों में वाटरप्रूफ टेंट और डोम लगाए गए हैं। ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण को लेकर पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है।

मेले के चलते मेमू ट्रेन अवकाश में भी चलेगी खंडवा से सनावद के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन बुधवार और गुरुवार को मेंटनेंस के कारण बंद रहती है, लेकिन सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयास से रेलवे ने गुरुपूर्णिमा के दो प्रमुख दिनों (10-11 जुलाई) के लिए इसका संचालन जारी रखने का निर्णय लिया है।

5 दिन बंद रहेगी अनाज मंडी गुरुपूर्णिमा महोत्सव के चलते 9 से 11 जुलाई तक कृषि उपज मंडी में नीलामी बंद रहेगी। इसके बाद 12 को शनिवार और 13 को रविवार की छुट्टी होने से कुल 5 दिन मंडी में काम नहीं होगा। मंडी सचिव ने किसानों से अपील की है कि वे इन दिनों अपनी उपज लेकर मंडी न आएं।

आज खंडवा पहुंचेंगे सांसद बंटी साहू छिंदवाड़ा सांसद बंटी साहू पैदल यात्रा करते हुए खंडवा आ रहे हैं। वे मंगलवार को दादा धाम पहुंचेंगे। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी चल रहे हैं। रास्ते में भाजपा कार्यकर्ताओं और संत दादा गुरु ने भी उनका स्वागत किया।

11 जुलाई तक जारी रहेगी बारिश मौसम विशेषज्ञ डॉ. सौरव गुप्ता के मुताबिक, 11 जुलाई तक अच्छी बारिश के आसार हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे सतर्कता बरतें। सभी कार्यक्रमों की व्यवस्था मौसम को देखते हुए की गई है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति