न्यूजीलैंड ने ज़िम्बाब्वे टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम घोषित की

ऑकलैंड
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम की घोषणा कर दी। यह सीरीज़ 30 जुलाई से बुलावायो में शुरू होगी। तेज़ गेंदबाज़ मैट फिशर को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है। फिशर के साथ तेज़ गेंदबाज़ी आक्रमण में नाथन स्मिथ, विल ओ’रूर्क और जैकब डफी शामिल हैं। वहीं, बेन सीयर्स साइड इंजरी के कारण सीरीज़ से बाहर हो गए हैं। उन्हें ठीक होने में दो से चार हफ्तों का समय लग सकता है।

कप्तान केन विलियमसन, काइल जैमीसन और माइकल ब्रेसवेल इस टेस्ट सीरीज़ के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के अनुसार, जैमीसन अपने पहले बच्चे के जन्म की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वहीं विलियमसन ने अपने खेल कार्यक्रम को संतुलित करने के लिए यह सीरीज़ छोड़ने का निर्णय लिया है। ब्रेसवेल 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में व्यस्त हैं, जिसे पहले से उनके केंद्रीय अनुबंध में शामिल किया गया था।

स्पिनर एजाज पटेल की टीम में वापसी हुई है। वह आखिरी बार भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज़ जीत का हिस्सा थे। बल्लेबाज़ हेनरी निकोल्स को भी 2023 के बाद पहली बार टीम में जगह मिली है। गौरतलब है कि यह दोनों टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा नहीं होंगे।

न्यूजीलैंड टेस्ट टीम: टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट फिशर, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, विल ओ’रूर्क, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिच सेंटनर, नाथन स्मिथ, विल यंग।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति