कार्लोस अल्कारेज और आर्यना सबालेंका ने व‍िम्बलडन 2025 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली

 लंदन 

विम्बलडन 2025 क्वार्टरफाइनल मैच के दौरान बेलारूस की आर्यना सबालेंका का मुकाबला जर्मनी की लौरा सिएगेमंड के खिलाफ था (Credit: AP)

ड‍िफेंड‍िंग चैम्प‍ियन और धाकड़ ख‍िलाड़ी कार्लोस अल्कारेज ने ब्रिटेन के कैमरन नॉरी को 6-2, 6-3, 6-3 से हराकर लगातार तीसरी बार व‍िम्बलडन के सेमीफाइनल में जगह बना ली. उनका मुकाबला सिर्फ 99 मिनट चला. अल्कारेज अब सेमीफाइनल में अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज के सामने होंगे. कार्लोस की यह विम्बलडन में लगातार 19वीं जीत रही.

वहीं महिला वर्ग में वर्ल्ड नंबर 1 आर्यना सबालेंका ने जर्मनी की लॉरा सिएगेमंड को तीन सेट के कड़े मुकाबले में 4-6, 6-2, 6-4 से हराया. यह मैच करीब तीन घंटे चला.

सबालेंका का कहना था कि वह हार के करीब थीं और सोच रही थीं कि अब टिकट बुक करवा लेने चाहिए, लेकिन उन्होंने वापसी की और जीत दर्ज की. सबालेंका अब तीसरी बार विंबलडन के सेमीफाइनल में पहुंची हैं (पहले 2021 और 2023 में भी पहुंची थीं). 

सबालेंका अब टूर्नामेंट में बची हुई टॉप 6 खिलाड़ियों में से अकेली हैं. उनके सामने अब अगले मैच में अमेरिका की अमांडा अनीसिमोवा होंगीं. 

वहीं अनीसिमोवा ने रूस की अनास्तासिया पावल्युचेनकोवा को 6-1, 7-6 (11/9) से हराकर पहली बार विम्बलडन सेमीफाइनल में जगह बनाई.  उन्होंने कहा- टाई-ब्रेक बहुत तनावपूर्ण था, लेकिन मैं बहुत खुश हूं कि सेमीफाइनल में पहुंच गई. अनीसिमोवा 2023 में मानसिक हेल्थ के कारण 8 महीने खेल से दूर थीं. 

वहीं, कोर्ट नंबर वन पर टेलर फ्रिटज ने रूस के करेन खाचानोव को 6-3, 6-4, 1-6, 7-6 (7/4) से हराकर अपने पहले व‍िम्बलडन सेमीफाइनल में जगह बनाई. मैच के दौरान एक तकनीकी गड़बड़ी हुई, जहां लाइन-कॉल मशीन ने गलत "फॉल्ट" का फैसला दिया. खाचानोव ने कहा- मुझे लाइन अंपायर ही ज्यादा सही लगते हैं, मशीन पर पूरी तरह भरोसा करना थोड़ा डरावना है. 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति