गंभीर पर उठे सवालों पर योगराज सिंह का जवाब – भारत सीरीज जीतेगा

नई दिल्ली
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैच सीरीज का तीसरा मुकाबला ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में है। दोनों टीमें अभी तक 1-1 टेस्ट जीत चुकी हैं। इसी सीरीज से शुभमन गिल को कप्तानी मिली है और उन्होंने शुरुआती दो टेस्ट की 4 पारियों में एक दोहरे शतक समेत 3 सेंचुरी जड़कर शेर जैसी दहाड़ लगाई है। यह सीरीज कोच गौतम गंभीर की भी परीक्षा है जिनका बतौर कोच अब तक का रिकॉर्ड बहुत ही निराशाजनक रहा है। इस बीच युवराज सिंह के पिता और पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने गौतम गंभीर का पुरजोर समर्थन किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि शुभमन गिल की अगुआई में भारतीय टीम इंग्लैंड में चल रही मौजूदा सीरीज जीतेगी।
 
बड़बोलेपन की हद तक बेबाकी के लिए मशहूर योगराज सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, 'भारतीय खिलाड़ी लगातार विकास कर रहे हैं और अपना खेल सुधार रहे हैं. हमें हमेशा उनका समर्थन करना चाहिए। गौतम गंभीर को कुछ मत बोलो। वह अच्छा कर रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'गंभीर, युवराज सिंह और राहुल द्रविड़ अब क्रिकेट को अपनी तरफ से दे रहे हैं क्योंकि क्रिकेट से उन्हें बहुत मिला है। अगर हमारी टीम सीरीज हारती भी है तो हमें उनका मनोबल नहीं तोड़ना चाहिए।'

योगराज सिंह ने उम्मीद जताई है कि टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज को अपने नाम करेगी। उन्होंने कहा, 'अगर आप हारते हैं तो आपको सफाई नहीं देना है; अगर आप जीतते हैं तब भी आपको कुछ समझाने की जरूरत नहीं है। हमें उम्मीद है कि हम शुभमन गिल की कप्तानी में सीरीज जीतेंगे।' बतौर मुख्य कोच गौतम गंभीर का अब तक का रिकॉर्ड बहुत ही खराब रहा है। उनकी कप्तानी में पहले भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने ही घर में 0-3 से टेस्ट सीरीज हारी। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी टीम को 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उससे उम्मीद जगी है। विराट कोहली, रोहित शर्मा और आर अश्विन जैसे दिग्गजों के लगभग एक साथ संन्यास लेने के बाद शुभमन गिल ने जिस तरह टीम का आगे बढ़कर नेतृत्व किया है, वो उम्मीद जगाने वाला है।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति