एमआई न्यूयॉर्क का धमाकेदार प्रदर्शन, यूनिकॉर्न्स को हराकर बनाई क्वालीफायर-2 में जगह

फ्लोरिडा
एमआई न्यूयॉर्क ने मेजर लीग क्रिकेट-2025 (एमएलसी) के एलिमिनेटर मैच में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स को दो विकेट से शिकस्त दी। इसी के साथ टीम ने क्वालीफायर-2 में अपनी जगह बना ली है, जहां उसका सामना टेक्सास सुपर किंग्स से होगा। डलास में खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी सैन फ्रांसिस्को की टीम 19.1 ओवरों में 131 रन पर सिमट गई। टीम 62 के स्कोर तक अपने सात विकेट गंवा चुकी थी। इस बीच कूपर कोनोली ने 19 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 23 रन बनाए।

इसके बाद जेवियर बार्टलेट ने ब्रूडी काउच के साथ आठवें विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी की, जिसने टीम को संकट से बाहर निकाला। बार्टलेट ने 24 गेंदों में 44 रन बनाए, जिसमें चार छक्के और दो चौके शामिल रहे। वहीं, काउच ने 19 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी टीम की ओर से रुशिल उगरकर ने सर्वाधिक तीन शिकार किए, जबकि ट्रेंट बोल्ट और नोस्टुश केंजीगे को दो-दो विकेट हाथ लगे।

इसके जवाब में एमआई न्यूयॉर्क ने 19.3 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। मोनांक पटेल और क्विंटन डी कॉक के बीच पहले विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी हुई। मोनांक पटेल ने 32 गेंदों में दो छक्कों के साथ 33 रन जड़े, जबकि क्विंटन डी कॉक ने 24 गेंदों में इतने ही रन की पारी खेली। इनके अलावा माइकल ब्रेसवेल ने 18 और ट्रेंट बोल्ट ने नाबाद 22 रन बनाए।

सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की ओर से हसन खान ने सर्वाधिक चार विकेट झटके, जबकि कप्तान मैथ्यू शॉर्ट को तीन विकेट हाथ लगे। टेक्सास सुपर किंग्स और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच क्वालिफायर-1 बारिश के चलते रद्द हुआ था, जिसके बाद वाशिंगटन फ्रीडम ने फाइनल में जगह बना ली थी। ऐसे में क्वालिफायर-2 जीतने वाली टीम फाइनल में फ्रीडम से भिड़ेगी।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति