क्या KL राहुल बनेंगे लॉर्ड्स में शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय?

नई दिल्ली
‘क्रिकेट का मक्का’ कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर ऑनर्स बोर्ड पर अपना नाम दर्ज कराना चाहते हैं। गेंदबाजों के लिए इसका क्राइटेरिया एक इनिंग में 5 विकेट हॉल या पूरे मैच में 10 विकेट लेने का है, वहीं बल्लेबाजों को ऐसा करने के लिए शतक जड़ना होता है। भारत के लिए लॉर्ड्स के मैदान पर सिर्फ 10 बल्लेबाज ऐसे रहे हैं जिन्होंने टेस्ट मैच में शतक जड़ लॉर्ड्स के ऑनर्स बोर्ड पर अपना नाम दर्ज कराया है। हैरानी की बात यह है कि इस लिस्ट में ना तो ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का नाम दर्ज है और ना ही रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली की।
 
इंग्लैंड दौरे पर गई मौजूदा भारतीय स्क्वॉड में केएल राहुल एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने लॉर्ड्स में शतक जड़ा है। हालांकि अब उनकी नजरें ‘क्रिकेट का मक्का’ कहे जाने वाले इस मैदान पर दूसरा शतक जड़कर कमाल करने पर होगी। टीम इंडिया की पहली पारी में राहुल 53 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं, लॉर्ड्स में वह अपने दूसरे शतक से 47 रन दूर हैं। अगर केएल राहुल आज यानी, टेस्ट मैच के तीसरे दिन सेंचुरी जड़ते हैं तो वह लॉर्ड्स में एक से ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले मात्र दूसरे भारतीय बनेंगे। जी हैं, अभी तक सिर्फ दिलीप वेंगसरकर एकमात्र ऐसे भारतीय हैं जिन्होंने लॉर्ड्स में एक से ज्यादा शतक जड़ने हैं। उनके नाम इस ऐतिहासिक मैदान पर तीन शतक जड़ने का रिकॉर्ड है।

लॉर्ड्स के मैदान पर शतक लगाने वाले भारतीय-
दिलीप वेंगसरकर- 3
अजीत अगरकर- 1
मोहम्मद अजहरुद्दीन- 1
राहुल द्रविड़- 1
सौरव गांगुली- 1
वीनू मांकड़- 1
अजिंक्य रहाणे- 1
केएल राहुल- 1
रवि शास्त्री- 1
गुंडप्पा विश्वनाथ- 1

बात मैच की करें तो, टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने जो रूट के शतक के दम पर 387 रन बोर्ड पर लगाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट हॉल लिया। टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 145 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। इंग्लैंड के पास अभी भी 242 रनों की बढ़त है।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति