एम्स में निकली 150+ वैकेंसी, 67000 रुपए से ऊपर मिलेगी सैलरी, ऐसे होगा चयन

नई दिल्ली

एम्स में सरकारी नौकरी पाना हर मेडिकल स्टूडेंट का सपना होता है। अगर आप भी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान AIIMS में जॉब करना चाहते हैं, तो आपके लिए नई वैकेंसी निकली है। एम्स पटना ने सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर की भर्ती निकाली है। यह पद नॉन एकेडेमिक होंगे। इस भर्ती के लिए 10 जुलाई से आवेदन चल रहे हैं, जिसमें अभ्यर्थी आखिरी तारीख 30 जुलाई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

इसके बाद ऑफिशियल वेबसाइट api.aiimspatna.edu.in पर उपलब्ध फॉर्म लिंक बंद हो जाएगा। एम्स में नौकरी कैसे मिलेगी? सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर को एम्स में कितनी सैलरी मिलेगी? सेलेक्शन कैसे होगा? सबकुछ जानें….

पद की डिटेल्स
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) पटना में सीनियर रेजिडेंट की यह रिक्तियां एनॉटमी, बायोकेमिस्ट्री, सीएफएम, डेंटिस्ट्री, डर्मेटोलॉजी, ईएनटी, फार्माकोलॉजी, रेडियो डायग्नोस्टिक समेत कुल 63 डिपार्टमेंट के लिए हैं। नीचे टेबल से आप वैकेंसी के साथ नोटिफिकेशन लिंक भी देख सकते हैं।

योग्यता
एम्स सीनियर रेजिडेंट के पद पर फॉर्म अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों का संबंधित डिपार्टमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन एमडी/एमएस/डीएनबी/डीएम/एम.सीएच या समकक्ष योग्यता मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया /एनएमएसी/एनबीई से मान्यता प्राप्त होनी चाहिए। क्लिनिकल हेमेटोलॉजी, जनरल मेडिसिन में एमडी और बाल रोग में एमडी वाले उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र हैं। सभी पीजी स्टूडेंट्स जो फाइनल परीक्षाएं जुलाई 2025 में दे रहे हैं, वो भी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि उन्हें इस भर्ती का परिणाम घोषित होने से पहले अपना पासिंग सर्टिफिकेट देना होगा।

एज लिमिट
    आयुसीमा- अधिकतम उम्र 45 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयुसीमा की गणना आवेदन की लास्ट डेट के मुताबिक की जाएगी। ऊपरी आयुसीमा में आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
    सैलरी- चयनित अभ्यर्थियों को 67,700/- रुपये लेवल-11 के मुताबिक प्रति माह सैलरी मिलेगी। इसके अलावा आपको अन्य वेतन भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।
    चयन प्रक्रिया- लिखित परीक्षा में MCQ बेस्ड 100 सवाल पूछे जाएंगे।
    आवेदन शुल्क- सामान्य/ओबीसी कैटेगिरी के अभ्यर्थियों को 1500/- रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 1200/- रुपये का भुगतान करना होगा।
    परीक्षा की तारीख- 14 अगस्त 2025
    एडमिट कार्ड- 8 अगस्त 2025
    फॉर्म लिंक- AIIMS Senior Resident Recruitment 2025 Apply Online

आवेदन कैसे करें?
इस नई भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को एम्स पटना की आधिकारिक वेबसाइट . www.aiimspatna.edu.in पर जाना होगा।

    फॉर्म भरने से पहले आप वैलिड ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, सिग्नेचर, आधार कार्ड, ऑनलाइन आवेदन शुल्क ये सभी होना चाहिए।
    यहां आवेदन करने के लिए भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
    अब मांगी गई सभी डिटेल्स फटाफट भर दें।
    सभी दस्तावेज सही साइज में अपलोड करने के बाद फीस सब्मिट कर दें।
    फॉर्म को फाइनली सब्मिट करने के बाद इसका प्रिंट आउट निकालकर रख लें।

इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए आपको एम्स पटना की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

    नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

    10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

    भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति