Redmi का नया धमाका: अब सिर्फ 1% बैटरी में चलेगा फोन 7.5 घंटे!

नई दिल्ली

स्मार्टफोन बनाने वाली मशहूर कंपनी Redmi ने भारत में अपने 11 साल पूरे होने की खुशी में दो नए फोन लॉन्च करने का इशारा दिया है. कंपनी ने अभी तक इन फोन के नाम या पूरी जानकारी तो नहीं दी है, लेकिन टीज़र से इतना साफ है कि इस बार कुछ खास आने वाला है.

Xiaomi India की वेबसाइट पर एक नया पेज लाइव हुआ है, जिसमें “Power Revolution” नाम की टैगलाइन के साथ एक टीजर दिखाया गया है. इसमें बताया गया है कि सिर्फ 1% बैटरी पर भी फोन 7.5 घंटे तक ऑन रह सकता है. ये सुनकर कोई भी यूजर हैरान रह जाएगा.

Redmi ने इस अपकमिंग फोन की कुछ झलक भी दिखाई है. फोन का साइड प्रोफाइल साफ़ नजर आता है — जिसमें पावर बटन और वॉल्यूम बटन बाईं तरफ दिए गए हैं. पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप दिखाई दे रहा है, लेकिन पूरी डिजाइन अभी सामने नहीं आई है.

Amazon पर भी हुआ लिस्ट
इस नए Redmi फोन के लिए Amazon India पर भी एक माइक्रोसाइट एक्टिव हो गई है. इसका मतलब है कि फोन की बिक्री Xiaomi की वेबसाइट के साथ-साथ Amazon पर भी होगी.

रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी Redmi 15 5G और Redmi 15C नाम के दो मॉडल ला सकती है. कुछ लीक और टेक रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि:

    Redmi 15C में 6,000mAh बैटरी और 50MP का डुअल कैमरा सेटअप होगा.
    Redmi 15 5G में 7,000mAh की बैटरी, Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर और 8GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज दिया जा सकता है.
    यह फोन Android 15-बेस्ड HyperOS 2.0 पर चलेगा और इसमें 33W फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी.
    डिजाइन की बात करें तो यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आएगा, यानी धूल और पानी के छींटों से भी सुरक्षित रहेगा.
    डिस्प्ले हो सकता है 6.9 इंच का Full HD+ LCD स्क्रीन, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा.

कब होगा लॉन्च?
हालांकि Redmi ने अब तक लॉन्च की तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन टीज़र से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फोन बहुत जल्द भारतीय बाजार में आ सकता है.

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति