गुलाबी शहर की फिजाओं में तीज की रौनक, हेलीकॉप्टर राइड का रोमांच जुड़ा

जयपुर

गुलाबी शहर जयपुर को घूमने के लिए अब आसमान की सवारी भी मिलेगी। जयपुर में तीज के मौके पर हेलीकॉप्टर राइड की शुरुआत की गई है। शनिवार को पहले दिन प्रदेश भर से लोग इस राइड का आनंद लेने पहुंचे। दरअसल, पिंकसिटी में तीज महोत्सव के मौके पर ऐवन हेलिकॉप्टर्स प्राइवेट लिमिटेड ने राइड की शुरुआत की है। यह राइड आज रविवार को भी जारी रहेगी। इसमें जयपुर के प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा। इस राइड की फीस 6999 रुपए से शुरू है।

ऐवन हेलिकॉप्टर्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी सोहन सिंह नाथावत ने बताया – पहली बार मानसून में हेलीकॉप्टर राइड की शुरुआत की गई है। आज पहले ही दिन प्रदेशभर से हर उम्र के लोग पहुंचे। इनमें सजना देवी सबसे उम्रदराज थीं। सजना देवी अपना सपना पूरा करने के लिए हेलीकॉप्टर में बैठने जयपुर आई थीं। अब कल भी जॉय राइड जारी रहेगी। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से बुकिंग करवाई जा सकती है।

प्रत्येक पैसेंजर का 1 करोड़ का इंश्योरेंस
सोहन सिंह ने बताया कि हम बेल 407 हेलीकॉप्टर से जॉय राइड करवा रहे हैं। यह सिंगल इंजन कैटेगरी में सबसे सुरक्षित हेलीकॉप्टर है। इसके साथ ही हमने जो भी पैसेंजर जॉय राइड कर रहे हैं, उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक पैसेंजर का एक करोड़ रुपए का इंश्योरेंस भी कर रखा है। फिलहाल, 2 दिन के ट्रायल बेसिस पर जयपुर में हेलीकॉप्टर जॉय राइड करवाई जा रही है। अगर सरकार के स्तर से अनुमति मिलेगी, तो हम नियमित तौर पर भी जयपुर में हेलीकॉप्टर जॉय राइड करवाएंगे। इसको लेकर हमारी सरकार के स्तर पर लगातार बातचीत जारी है।

धार्मिक पर्यटक स्थलों पर शुरू होगी राइड
नाथावत ने बताया – सरकार के स्तर पर भी हेलीकॉप्टर राइड से धार्मिक स्थलों को जोड़ने की तैयारी की जा रही है। प्रदेश में जल्द ही खाटू श्याम जी और सालासर जी के साथ ही प्रमुख धार्मिक पर्यटक स्थलों को जोड़ा जाएगा। इसके लिए स्पेशल राइड प्लान तैयार किया जा रहा है, जो जल्द ही भविष्य में धरातल पर नजर आएगा।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति