राजस्थान में भूकंप का दोहरा हमला: प्रतापगढ़ में महसूस किए गए दो झटके

प्रतापगढ़
 राजस्थान में एक बार फिर धरती डोल गई। भूकंप की यह घटना प्रतापगढ़ जिले से सामने आई है, जहां रविवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इस दौरान रविवार सुबह 7ः55 और 11ः15 बजे प्रतापगढ़ जिले में भूकंप के यह झटके महसूस किए गए हैं। इधर, भूकंप के झटके महसूस करने के बाद लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इधर, भूकंप के झटकों को लेकर जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की हैं। वहीं प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।

भूकंप के झटके को लेकर पेट्रोल पंप का सीसीटीवी आया सामने
प्रतापगढ़ जिले के धमोत्तर क्षेत्र के टांडा, मानपुर करमदीखेड़ा और सिद्धपुर में रविवार सुबह यह भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसको लेकर एक पेट्रोल पंप का सीसीटीवी का 16 सेकंड का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें धरती हिलती हुई दिखाई दे रही है। इसमें 7ः55 बजे और 11ः15 बजे पर दो भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान सुबह 7 बजे वाले भूकंप के झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 रही।

प्रतापगढ़ में 23 जुलाई को भी आया था भूकंप
बता दें कि एक ही सप्ताह में प्रतापगढ़ क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस करने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले भी 23 जुलाई की रात को भी प्रतापगढ़ क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान बताया जा रहा है कि रात 10ः21 पर 3.3 तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए। उस समय भूकंप का केंद्र बिंदु बांसवाड़ा जिला था। इस दौरान प्रतापगढ़ के धमोत्तर, बोरी, टांडा, आमलीपाड़ा के आसपास क्षेत्र में यह झटके महसूस किए गए।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति