शिक्षा विभाग सख्त: झालावाड़ हादसे के बाद अफसरों पर गिरी गाज

जयपुर

झालावाड़ जिले के मनोहर थाना में पिपलोदी गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में दो दिन पूर्व स्कूल भवन की छत गिर जाने से हुए हादसे में जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आज दोषी पाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों की खिलाफ शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के निर्देश पर शासन सचिव शिक्षा कृष्ण कुणाल ने झालावाड़ के प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी नरसो मीणा सहित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार बालासोरिया, पूर्व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर लुहार, मनोहर थाना पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मनपसर प्रभुलाल कारपेंटर, समग्र शिक्षा के सहायक अभियंता झालावाड़ तथा तत्कालीन प्रारंभिक पंचायत शिक्षा अधिकारी राधेश्याम मीणा को जांच के विचाराधीन रखते हुए निलंबित कर दिया है। मनोहर थाना के कनिष्ठ अभियंता जो संविदा पर कार्यरत हैं कि संविदा समाप्त करने के आदेश जारी किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका मीना शर्मा, प्रबोधक बद्रीलाल लोधा, शिक्षक कन्हैयालाल सुमन, राम बिलास लववंशी तथा जावेद अहमद को घटना वाले दिन प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया था। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि बच्चों के जीवन के साथ कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इधर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए 28 जुलाई से 2 अगस्त 2025 तक कक्षा 1 से 12 तक के सभी राजकीय, गैर राजकीय विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। जिला कलेक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि यह निर्णय हाल ही में पिपलोदी क्षेत्र में विद्यालय भवन के कक्षा कक्ष गिरने से हुए हादसे के मद्देनजर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए रहेगा, शिक्षकगण विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति