मध्य प्रदेश विधानसभा में हंगामा, OBC आरक्षण पर कांग्रेस का जोरदार विरोध

भोपाल 

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज 28 जुलाई सोमवार से शुरू हो गया है. विधानसभा सत्र के लिए पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने 3377 सवाल लगाए हैं. विपक्ष ने जल जीवन मिशन, कर्मचारियों की पदोन्नति नीति, सड़कों के हालात, प्रदेश में खाद-बीज की स्थिति जैसे कई मुद्दों को लेकर कई सवाल लगाए हैं. उधर विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए सत्ता पक्ष ने भी कमर कस ली है.

सदन में रखा 2 मिनट का मौन

मध्य प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र की कार्रवाई शुरु होने से पहले वंदे मातरम का गान हुआ. सदन में सचिवालय के कर्मचारी ड्रेस कोड में आए. वहीं विधानसभा में मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया.

इधर विपक्ष ने आरक्षण को लेकर जमकर हंगामा किया. जिसके बाद विधानसभा की कार्रवाई मंगलवार तक के लिए हुई स्थगित

मृतकों को विधानसभा में श्रद्धांजलि

विधानसभा में भूतपूर्व विधानसभा सदस्य राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह, रघुनाथ चौधरी, शिव शंकर लाल, भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री सरदार सुखदेव सिंह, भूतपूर्व केंद्रीय उप मंत्री डॉक्टर गिरिजा व्यास, भूतपूर्व मुख्यमंत्री गुजरात विजय कुमार रुपाणी, सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता मनोज कुमार, लोक कलाकार रामसहाय पांडे को विधानसभा में श्रद्धांजलि दी गई. इसके अलावा 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के अनंतनाग में हुए आतंकी हमले में अमृत नौसेना के अधिकारी और पर्यटकों के अलावा 12 जून 2025 को अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से अमृत यात्रियों और मेडिकल स्टूडेंट को विधानसभा में श्रद्धांजलि दी गई.

कांग्रेस विधायकों का गिरगिट स्टंट

मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बोले, "ओबीसी आरक्षण के मामले में गिरगिट की तरह रंग बदल रही सरकार".

मध्य प्रदेश विधानसभा में गिरगिट के खिलौने लेकर आए विधायक

27 प्रतिशत आरक्षण को लेकर मध्य प्रदेश विधानसभा में विपक्ष हमलावर. बैनर पोस्टर लेकर विधायक पहुंचे विधानसभा के सत्र में. भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रीतम लोधी ऐप बेस्ड टैक्सी से पहुंचे सदन.

सदन के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरु होने से पहले कांग्रेस ने सदन के बाहर प्रदर्शन किया. विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार गिरगिट लेकर पहुंचे. नेता प्रतिपक्ष बोले ओबीसी आरक्षण के मामले में गिरगिट की तरह रंग बदल रही है सरकार.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति