कानूनी पचड़े में राजकुमार राव , जानिए क्या है 8 साल पुराना विवाद

मुंबई

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव को आठ साल पुराने एक कानूनी विवाद में पंजाब के जालंधर कोर्ट में सरेंडर करना पड़ा है. इसके लेकर अब वो चर्चा में आ गए हैं. खबरों के मुताबीक अब उन्हें कोर्ट से जमानत भी मिल गई है. अब इस केस की अगली सुनवाई 30 जुलाई को होने वाली है.

क्या है पूरा मामला?
इस कानूनी विवाद मामले के बारे में बात की जाए तो ये साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘बहन होगी तेरी’  से जुड़ा है. दरअसल, फिल्म में एक सीन और एक पोस्टर को लेकर उस समय विवाद खड़ा हो गया था. लोगों का आरोप है कि फिल्म के एक सीन में भगवान शिव के रूप में अभिनेता राजकुमार राव को बाइक पर बैठे हुए दिखाया गया था, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं थी.

शिवसेना नेता ने जताई थी आपत्ति
राजकुमार राव  के फिल्म के इस सीन को लेकर एक स्थानीय शिवसेना नेता ने आपत्ति जताई थी. शिवसेना नेता ने पुलिस में शिकायत करने के बाद राजकुमार राव, निर्देशक नितिन कक्कड़, निर्माता अमूल विकास मोहले और सह-कलाकार श्रुति हासन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

एक्टर को मिली जमानत
बता दें कि मामला दर्ज होने के बाद कोर्ट ने राजकुमार राव को अदालत में पेश होने के लिए समन भेजा था, लेकिन किसी कारण वो नहीं आ पाए थे. जिसके बाद उनके अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया था. लेकिन 28 जुलाई को राजकुमार राव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. जिसके बाद उन्हें जमानत मिल गई.

गौरतलब है कि इस केस में पहले भी राजकुमार राव ने अग्रिम जमानत ले रखी थी, लेकिन कोर्ट में उनकी अनुपस्थिति के चलते वारंट जारी करना पड़ा. अब 30 जुलाई को इस मामले की अगली सुनवाई होनी है. हालांकि इस मामले पर के दौरान राजकुमार राव या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति