जे.आर.डी.टाटा का किरदार निभायेंगे नसीरुद्दीन शाह

मुंबई,

 बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरउद्दीन शाह सिल्वर स्क्रीन पर भारत रत्न से सम्मानित और दूरदर्शी उद्योगपति जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा (जे.आर.डी.टाटा) का किरदार निभाते नजर आयेगे।

जे.आर.डी.टाटा की 121वीं जयंती पर ऑलमाइटी मोशन पिक्चर और अमेज़न एमएक्स प्लेयर ने अपने आगामी सीरीज़ मेड इन इंडिया – एक टाइटन स्टोरी की पहली झलक दर्शकों के सामने पेश की।इस सीरीज़ में दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह जे.आर.डी. टाटा की भूमिका निभा रहे हैं। इस प्रेरणादायक गाथा का निर्माण प्रभलीन संधू (संस्थापक, ऑलमाइटी मोशन पिक्चर) ने किया है, निर्देशन रॉबी ग्रेवाल द्वारा किया गया है, और इसकी कथा करण व्यास ने लिखी है।

इस सीरीज़ में जिम सर्भ ज़ेरक्सेस देसाई की भूमिका में नजर आयेंगे, जो टाइटन घड़ी कंपनी के संस्थापक थे। उनके साथ प्रमुख भूमिकाओं में नमिता दुबे, वैभव तत्त्ववादी, कावेरी सेठ, लक्ष्वीर सरन और परेश गणात्रा भी नज़र आएंगे।
मे़ड इन इंडिया -एक टाइटन कथा का प्रसारण अगले वर्ष की शुरुआत में अमेज़न एमएक्स प्लेयर पर किया जाएगाऔर सबसे अच्छी बात यह कि यह बिल्कुल निःशुल्क (फ्री) होगा! दर्शक इसे प्राइम वीडियो, फायर टीवी और एयरटेल एक्सस्ट्रीम पर देख सकेंगे।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति