गिल एंड कंपनी ने किया भारतीय उच्चायोग का दौरा, गिफ्ट किए ‘स्पेशल’ क्रिकेट बैट

नई दिल्ली,

 भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने मंगलवार को लंदन में स्थित भारतीय उच्चायोग का दौरा किया। इस दौरान कप्तान शुभमन गिल और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने हस्ताक्षर किए हुए क्रिकेट बैट भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी और उप उच्चायुक्त सुजीत घोष को भेंट किए।

शुभमन गिल ने बैट भारतीय उच्चायुक्त को सौंपा, जबकि गौतम गंभीर ने उप उच्चायुक्त सुजीत घोष को हस्ताक्षरित बैट दिया।

बीसीसीआई ने टीम इंडिया की इस मुलाकात की तस्वीरें ‘एक्स’ पर साझा करते हुए लिखा, “भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी और उप उच्चायुक्त सुजीत घोष को हस्ताक्षर किए हुए क्रिकेट बैट भेंट किए।”

इस अवसर पर बोलते हुए गौतम गंभीर ने भारत और इंग्लैंड के क्रिकेट संबंधों के ऐतिहासिक महत्व को याद किया। उन्होंने कहा, “इस हिस्से का दौरा करना हमेशा खास और चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि दोनों देशों के बीच क्रिकेट का इतिहास बहुत पुराना और यादगार है। जब भी हम यूके आए हैं, हमें यहां के लोगों का भरपूर समर्थन मिला है।”

उन्होंने आगे कहा, “पिछले पांच हफ्ते दोनों टीमों के लिए काफी रोमांचक रहे हैं। जो क्रिकेट खेला गया, वह हर क्रिकेट प्रेमी के लिए गर्व का विषय है। दोनों टीमों ने हर मौके पर पूरी ताकत लगाई और हर रन के लिए लड़ीं। अब एक हफ्ता और बचा है। आखिरी जोर लगाना है, और देश को एक बार फिर गर्वित करना है। जय हिंद!”

यह पांच मैचों की टेस्ट सीरीज है, जिसमें फिलहाल इंग्लैंड 2-1 से आगे है। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर हुए चौथे टेस्ट में रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर के बीच 203 रन की साझेदारी की बदौलत भारत ने मैच ड्रॉ करा लिया। अब सीरीज का अंतिम और निर्णायक टेस्ट मैच गुरुवार से लंदन के ‘द ओवल’ मैदान पर खेला जाएगा।

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए इस सीरीज में शुभमन गिल ने कप्तानी के अलावा बल्लेबाजी की जिम्मेदारियों को भी निभाया है। वह सीरीज में अब तक चार शतक के साथ सर्वाधिक रन बना चुके हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति