‘हमारे पास एक आखिरी मौका’, पांचवें टेस्ट से पहले गौतम गंभीर ने भरा खिलाड़ियों में जोश

लंदन,

एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज का चौथा टेस्ट बेहद रोमांचक रहा, जो आखिरकार ड्रॉ पर समाप्त हुआ। 31 जुलाई से दोनों देश पांचवां टेस्ट खेलेंगे, जिससे पहले भारतीय टीम ने मंगलवार को लंदन स्थित ‘भारतीय उच्चायोग’ का दौरा किया।

इस दौरान खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ ने अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की, जिसमें आत्मचिंतन, गर्व और संकल्प की भावना देखने को मिली। सभी ने यूके दौरे पर मिले अटूट समर्थन के लिए आभार जताया। हेड कोच गौतम गंभीर ने इस कार्यक्रम में भारत-इंग्लैंड मुकाबलों के ऐतिहासिक महत्व और सीरीज की इंटेंसिटी पर प्रकाश डाला।

गंभीर ने कहा, “इंग्लैंड का दौरा हमेशा रोमांचक और चुनौतीपूर्ण रहा है। दोनों देशों के बीच का इतिहास कभी नहीं भुलाया जा सकता। हमने हर बार ब्रिटेन दौरे पर मिले समर्थन की सराहना की है।”

इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज का पहला मैच पांच विकेट से अपने नाम किया था, जिसके बाद टीम इंडिया ने पलटवार करते हुए दूसरे मुकाबले को 336 रन से जीता। इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट को 22 रन के करीबी अंतर से जीतकर सीरीज में 2-1 से लीड बना ली, जिसके बाद चौथा टेस्ट ड्रॉ रहा।

गौतम गंभीर ने कहा, “पिछले पांच हफ्ते दोनों देशों के लिए बेहद रोमांचक रहे। मुझे यकीन है कि जिस तरह का क्रिकेट खेला गया, उसने हर क्रिकेट प्रेमी को गौरवान्वित किया है। दोनों टीमों ने दमदार खेल दिखाया।”

भारत के पास अंतिम टेस्ट जीतकर सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म करने का मौका है। आखिरी टेस्ट को लेकर गंभीर ने एकजुट प्रयास की अपील की। उन्होंने कहा, “हमारे पास एक हफ्ता और है। एक आखिरी कोशिश करनी है। यह अपने देश को गौरवान्वित करने का एक आखिरी मौका है। जय हिंद।”

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति