CBSE का बड़ा अपडेट: बोर्ड एग्जाम 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शेड्यूल जल्द जारी होगा

नई दिल्ली 

कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बोर्ड एग्जाम 2026 में शामिल होने वाले छात्रों की लिस्ट को लेकर सभी संबद्ध स्कूलों को महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। कुछ निर्देश भी दिए गए हैं, जिसका पालन सभी विद्यालय और छात्रों को करना होगा। इसके अलावा पंजीकरण के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची भी जारी की गई है। जिसे इकट्ठा करने की जिम्मेदारी भी स्कूल प्रशासन की होगी।

कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस जल्द ही शुरू होगा। 9वीं और 11वीं में पढ़ छात्रों को पंजीकरण करना होगा। स्कूल LOC जमा करेंगे। हालांकि इस  प्रोसेस के लिए कोई भी तारीख सीबीएसई ने अब तक घोषित नहीं की है। इस दौरान यह सुनिश्चित किया जाता है कि छात्रों का पर्सनल डेटा और प्रस्तावित विषयों की जानकारी सही ढंग से जमा हो। सेशन 2025-26 रजिस्ट्रेशन के लिए एपीएएआर आईडी जरूरी होगा।

CBSE Board Exam 2026
इन जानकारी और दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी 

    अभ्यर्थी का पूरा नाम
    उम्मीदवार की जन्मतिथि
    जेंडर
    कैटेगरी (जनरल, एससी, एसटी, ओबीसी इत्यादि)
    माता-पिता या अभिभावक का पूरा नाम (स्पेलिंग सही होना चाहिए)
    पढ़ाई के हिसाब विषयों का पंजीकरण
    फोटोग्राफ और सिग्नेचर
    APAAR ID

2026 में आयोजित होगी तीन परीक्षाएं (CBSE Board Exam 2026) 

अगले साल सीबीएसई तीन परीक्षाओं का आयोजन करेगा। फरवरी या मार्च 2026 में कक्षा दसवीं और बारहवीं की मुख्य परीक्षाएं आयोजित होगी। इसमें सभी स्टूडेंट्स को शामिल होना होगा। कक्षा दसवीं के लिए दूसरी परीक्षा मई 2026 आयोजित की जाएगी। वहीं इसके बाद कक्षा 12वीं के लिए पूरक परीक्षा का आयोजन जुलाई 2026 में होगा। इसमें उन उम्मीदवारों को शामिल होने की अनुमति होगी, जिन्हें कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है या ऐसे कैंडिडेट जो अपने परफॉर्मेंस को सुधारना चाहते हैं।
स्कूलों को दिए गए ये निर्देश 

सभी स्कूलों को आवेदन जमा करने से पहले छात्रों के विवरण की सटीकता की जांच करने की सलाह दी है। क्योंकि गलतियों के बाद परीक्षा प्रक्रिया में समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं।  अक्सर देखा गया है कि स्कूलों द्वारा भरा गया गलत विषय कोड/सब्जेक्ट प्रस्तुत करने के बाद सुधार की मांग की जाती है। छात्र या अभिभावक के गलत विवरण भरने के कारण भी स्कूलों से सुधार का अनुरोध किया जाता है। अपेक्षित समय सीमा के भीतर LOC प्रस्तुत करने में कई स्कूल विफल भी होते हैं। इसलिए सीबीएसई ने सभी स्कूलों से अनुरोध किया है कि वे  जिम्मेदारियां कोको गंभीरता से ले लें। ताकि शैक्षणिक क्षेत्र में आयोजित होने वाली तीन परीक्षा चक्र में कोई बाधा उत्पन्न ना हो।

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति