नियद नेल्ला नार योजना से दूर-दराज तक पहुंचा 4G, नक्सल क्षेत्रों में बदलेगा संचार का परिदृश्य

सुकमा

छत्तीसगढ़ शासन की “नियद नेल्ला नार” योजना के तहत घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र गोलाकोण्डा में 31 मार्च 2025 को जियो का 4G मोबाइल नेटवर्क शुरू किया गया है। यह सुविधा सुरक्षा बलों के लगातार प्रयास और जिला प्रशासन व 165वीं बटालियन सीआरपीएफ के सहयोग से संभव हो सकी।

गोलाकोण्डा सहित आस-पास के गांव गुण्डम, ओईगुड़ेम, भट्टीगुड़ेम, मड़कामीपारा, तुमीरपारा और रेंगापारा अब मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट से जुड़ चुके हैं। इससे न केवल स्थानीय लोगों को संचार की सुविधा मिलेगी, बल्कि विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई में भी मदद मिलेगी। इंटरनेट की उपलब्धता से ग्रामीण अब देश-दुनिया की खबरों से भी आसानी से जुड़ सकेंगे।

गौरतलब है कि, बीते दो वर्षों में सुकमा जिले के अंदरूनी इलाकों में सुरक्षा बलों की मदद से 31 स्थानों पर जियो के 4G मोबाइल टावर लगाए जा चुके हैं। इसका सीधा लाभ ग्रामीणों और सुरक्षा बलों दोनों को मिल रहा है। टावर लगने के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बलों के प्रति आभार जताया है।

जिले के अन्य दुर्गम गांवों में भी मोबाइल नेटवर्क पहुंचाने का काम तेजी से जारी है, ताकि पूरे सुकमा में संचार व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति